BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

WAPCOS के पूर्व CMD के 19 ठिकानों पर CBI का छापा, 20 करोड़ रूपए नगद और अहम दस्तावेज जप्त

सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति मामले मंगलवार को वैपकोस वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी के पूर्व सीएमडी राजेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की…

नईदिल्ली (ए)। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार 2 मई को बड़ी कार्रवाई की. सीबीआई ने जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी के पूर्व सीएमडी राजेंद्र कुमार गुप्ता के परिसरों पर छापे के दौरान बीस करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं।

सीबीआई ने बताया कि राजेंद्र कुमार गुप्ता और उनके परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर केस दर्ज करने के बाद हमने दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकूला,  गुरुग्राम, सोनीपत और गाजियाबाद सहित लगभग 19 स्थानों पर रेड की थी. इस दौरान हमने 20 करोड़ रुपये नकदी के अलावा संपत्ति और अन्य कीमती सामानों से संबंधित दस्तावेजों को जब्त किया है।

फोटो में दिख रहा है कि नकद सूटकेस और बेड में रखा गया था. रेड के दौरान जब सीबीआई ने जांच पड़ताल की तो उन्हें ये कैश मिला. सीबीआई ने कहा कि आगे की जांच जारी है और पूछताछ की जा रही है कि ये पैसा कहां से आया है? बता दें कि ये सब सामने आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा कि आखिर इतना ज्यादा किधर से आया?

बता दें कि वाप्कोस (WAPCOS) जल शक्ति मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है. इसे पहले ‘वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (WAPCOS water & power consultancy India) के रूप में जाना जाता था।

Related Posts