BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

UPSC ने 2021 की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा किया स्थगित, अब इस तिथि को होगी आयोजित

नईदिल्ली (ए)। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 27 जून को आयोजित होने वाली थी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन 24 मार्च तक लिए गए थे। आयोग हर साल तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार – में सिविल सेवा परीक्षा कराता है जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी चुने जाते हैं। यूपीएससी ने एक बयान जारी कर कहा कि कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के मद्देनजर संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 स्थगित कर दी है जो 27 जून 2021 को होनी थी। अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें कि प्री परीक्षा में दो पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे, इस परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे। यूपीएससी (Civil Services Prelim examination 2021)  में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

Related Posts