BREAKING

फीचर्डविविध

UPSC कम्बाइंड मेडिकल सर्विसेस की अधिसूचना अगले आदेश तक टली, NCHM JEE परीक्षा स्थगित, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

नईदिल्ली (ए)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कम्बाइंड मेडिकल सर्विसेस (CMS) परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार अगले आदेश तक इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले सूचना के मुताबिक सीएमएस परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन 5 मई 2021 को जारी होने वाला था। आपको बता दें कि  29 अगस्त 2021 को यह परीक्षा प्रस्तावित है।  यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के जरिए सरकार के विभिन्न विभागों में मेडिकल ऑफिसरों की भर्ती की जाती है। र
ऐसे करें आवेदन :
एक बार अधिसूचना जारी होने के बाद यूपीएससी सीएमएस भर्ती परीक्षा 2021 में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए वेबसइट पर दिख रहे लिंक Apply Online’ लिंक पर क्लिक कर आवेदन किए जा सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदकों को आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। इसके बाद कम्प्लीट आवेदन फॉर्म जमा कराना होगा।

रिक्तियों की संख्या –
आयोग की ओर से अभी कुल रिक्तियों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया। लेकिन पिछले वर्षों पर नजर डालें तो 2020 में 559 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। वहीं 2019 में कुल 962 रिक्तियों लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था।

वेबसाइट – www.upsc.gov.in

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इसके साथ ही परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। आपको बता दें कि यह परीक्षा 12 जून को आयोजित की जानी थी। अब उम्मीदवार 31 मई nchmjee.nta.nic.in. तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 2 जून से 8 जून तक खोली जाएगी।

यह परीक्षा नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नॉलोजी से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) के BSc (Hospitality and Hotel Administration) में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

योग्यता
अभ्यर्थी को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष किसी परीक्षा में अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को क्वालिफाइंग एग्जाम में इंग्लिश सब्जेट (कोर/इलेक्टिव/फंक्शनल) में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
आयु की अधिकतम सीमा 25 वर्ष है।

Related Posts