यूएई पहली बार शराब बनाने का लाइसेंस दे रहा है. बताया जा रहा है कि यूएई अब अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए तेल के अलावा और भी विकल्प देख रही है…
नईदिल्ली (ए)। संयुक्त अरब अमीरात में शराब या किसी भी प्रकार के नशे को लेकर कड़े नियम हैं. दिसंबर महीने से यह नियम बदलने जा रहा है क्योंकि राजधानी अबू धाबी में शराब बनाने वाली पहली कंपनी को लाइसेंस दिया गया है। अमीरात ने रेस्तरां क्राफ्ट बाय साइड हसल को खुद बीयर तैयार कर बेचने का लाइसेंस दिया है. साइड हसल यूएई का पहला क्राफ्ट अल्कोहल ब्रांड है जो शराब की दुकानों में उपलब्ध है।
यूएई में मिला शराब बनाने का लाइसेंस यह पहली बार होगा कि कोई आउटलेट संयुक्त अरब अमीरात में साइट पर उत्पादित बीयर परोसेगा. साल 2021 में अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर लिकर की लाइसेंस प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश दिए थे. इसमें लिकर लाइसेंस धारकों को तय मानकों को ध्यान में रखते हुए परमिट जारी करने की बात कही गई थी. संयुक्त अरब अमीरात अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए तेल के अलावा और भी विकल्प तलाश कर रहा है।
पर्यटकों को बढ़ावा देने की ओर कदम यूएई की दुकानों में पहले से ही दूसरे देशों से आया बीयर मिलता था, लेकिन नये नियम के मुताबिक सभी पैकेज्ड उत्पादों को अभी भी विदेश में ही तैयार करना होगा. यूएई अपने देश में विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए शराब के नियमों पर अपनी सख्ती को कम कर सकता है. हालांकि, यूएई में अभी भी शराब गैर-कानूनी है. सऊदी के प्रिंस अपने देश के रूढ़िवादी नियमों में बदलाव कर चुके हैं।
बता दें कि दुबई में पहले भी कुछ बार और रेस्तरां में शराब का सेवन किया जाता था और रमजान के महीने में प्रतिबंध लगा दिया जाता था. इससे पहले साल 2023 के शुरुआत में यूएई ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शराब पर लगने वाला 30 फीसदी टैक्स वापस ले लिया था।















