सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए टीटीई को सस्पेंड करने की जानकारी दी…
नईदिल्ली (ए)। सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे के कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें टीटीई और यात्रियों के बीच बहस या लड़ाई झगड़े देखे गए हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15203 का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया, जिसमें टीटीई एक यात्री को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है. मामले पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) लिखा, “इस तरह के दुर्व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस के चलते टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है।”
वीडियो के सामने आने के बाद इंडियन रेलवे की ओर से कहा गया कि संबंधित टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है और संबंधित लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. इस वीडियो में एक टीटीई सीट पर बैठे यात्री को ताबड़तोड़ थप्पड़ मार रहा है. इतना ही नहीं टीटीई उस यात्री का कॉलर पकड़कर वहां से जबरदस्ती उठाता नजर आ रहा है. वीडियो में सुना जा सकता है कि वहां मौजूद कुछ लोग टीटीई से उस यात्री को छोड़ देने की बात कहते हैं, लेकिन टीटीई यात्री को थप्पड़ मारना नहीं छोड़ता।
पीड़ित यात्री टीटीई से कहता है कि सर मेरी क्या गलती है? इसके बाद टीटीई और गुस्से में उसे थप्पड़ मारने लगता है. इतने पर वीडियो बना रहे शख्स ने टीटीई से पूछा कि आप टिकट देंगे. जिसके बाद गुस्साया टीटीई वीडियो बना रहे यात्री का मोबाइल छीनने के लिए उसकी ओर झपटा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक्स पर टैग कर पूछा गया कि आम नागरिकों के लिए ट्रेन का सफर कितना सुरक्षित है. इस वीडियो के वायरल होने बाद कई लोगों ने कमेंट कर टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
Train number 15203, Barauni Lucknow Express.
Dear @AshwiniVaishnaw this is how secure and safe is train journey for common citizens.pic.twitter.com/cpUBv4RXIE— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) January 18, 2024















