BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

TTE ने यात्री को नीचे गिराकर चेहरे पर लात बरसाए, वीडियो वरयाल होने पर रेलवे ने किया निलंबित

इन दिनों ट्रेन में टीटीई और यात्री के बीच मारपीट का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, मामला ढोली स्टेशन का बताया गया है, वहीं, इस मामले में आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया गया है…

समस्तीपुर (ए)। जयनगर से मुंबई जा रही पवन एक्सप्रेस में दो टीटीई ने चेकिंग के नाम पर एक यात्री की जमकर पिटाई कर दी. किसी यात्री ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो में टीटीई बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई करते दिख रहे हैं. मामला दो जनवरी को समस्तीपुर रेल मंडल का बताया जा है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर डीआरएम आलोक अग्रवाल के निर्देश पर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रेन में एक यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहा था. चालान काटने को लेकर यात्री और टीटीई में बहस छिड़ गई. इसको लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज तक आ गई. इसके बाद दोनों टीटीई ने यात्री के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी. पहले दोनों टीटीई ने मिलकर यात्री को ऊपर के बर्थ से घसीटकर नीचे गिरा दिया, उसके बाद लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्री टीटीई से छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वो नहीं माने और उसके साथ मारपीट करते रहे।

विभागीय कार्रवाई के दिए गए आदेश: वहीं, मारपीट के दौरान ही ट्रेन में मौजूद एक पैसेंजर ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद रेल विभाग ने दोनों टीटीई गौतम कुमार पांडेय और नरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके बाद विभागीय कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है. दोनों टीटीई समस्तीपुर रेल मंडल के जयनगर स्टेशन पर कार्यरत हैं. यह वीडियो समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन का बताया गया है।

https://twitter.com/kumarprakash4u/status/1611336005394792448?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1611336005394792448%7Ctwgr%5E9dd205088468d12d8f6df819ba5a68dd9378e3be%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fbihar%2Fwatch-tte-thrashes-passenger-in-pawan-express-train-in-samastipur-video-viral-ann-2301334

Related Posts