जर्सी की तस्वीर सामने आने के बाद यह बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, टीम इंडिया की इस नई जर्सी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पोज देते नजर आ रहे हैं…
नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. वहीं इस वर्ल्ड के पहले भारतीय टीम की नई जर्सी जारी कर दी गई है. टीम की यह जर्सी नीले रंग की है. जिसमें तीन स्टार बने हुए हैं. जर्सी की तस्वीर सामने आने के बाद यह बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. टीम इंडिया की इस नई जर्सी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पोज देते नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हैं।
भारतीय टीम को अगले महीने टी20 वर्ल्ड के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना है. वहीं वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी आज लॉन्च कर दी गई है. टीम की यह नई जर्सी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. टीम की यह नई जर्सी नीले रंग की है. इस जर्सी में तीन स्टार बने हुए हैं. वहीं भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस जर्सी में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए लॉन्च हुई नई जर्सी में तीन स्टार बने हुए हैं. दरअसल यह तीन स्टार भारतीय टीम के तीन बार वर्ल्ड विनिंग रहने का निशान है. दरअसल, भारतीय टीम ने सबसे पहले साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था. वहीं इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था. इन दो वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में ही साल 2011 में तीसरी बार वर्ल्ड कप जीता था. इस बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम चौथी बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगी।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1571497960806158347?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1571497960806158347%7Ctwgr%5Ed9fb185e4b8dd9ebeea0c79c13c3d9a78e09edbc%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Ft20-world-cup-indian-team-s-new-jersey-released-for-t20-world-cup-see-photos-2218677















