BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP रामगोपाल गर्ग ने आरक्षक भीम यादव को किया निलंबित, ED ने महादेव ऐप मामले में किया है गिरफ्तार

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा थाना सुपेला में पदस्थ आरक्षक को निलंबित किया गया है, आरक्षक भीम सिंह यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर के द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत आरक्षक को निलंबित किया गया।

ज्ञात हो कि ईडी ने महादेव आनलाइन सट्टा एप मामले में ईडी ने भिलाई से पुलिस आरक्षक भीम यादव को रिमांड पर लिया है। ईडी ने उसे दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसका नाम चार्जशीट में शामिल हैं। भीम यादव समेत दुबई में हुई सक्सेस पार्टी में भी शामिल हुआ था।

ईडी ने उसे विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेशकर 7 दिन का रिमांड पर लिया है। इस मामले में भीम यादव पुलिस का दूसरा कर्मचारी है। इससे पहले एएसआई चंद्रभूषण वर्मा न्यायिक रिमांड पर जेल में निरूध्द है।

Related Posts