BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP रजनेश सिंह ने किया रतनपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनकी सुनी समस्याएं

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा थाना रतनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं डीएसपी भारती मरकाम उपस्थित थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उच्च कोटि का वेषभूषा धारण करने वाले आरक्षक व प्रधान आरक्षकों को ईनाम दिया गया ।

परेड उपरांत थाने के मर्ग डायरी, मर्ग रजिस्टर, गुण्डा बदमाश रजिस्टर का अवलोकन कर निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिया गया तत्पश्चात सभी अधिकारी- कर्मचारियों को बुलाकर ई-साक्ष्य, ई-समन, आई. ओ मितान, नेटग्रीड के संबंध में जानकारी देकर सभी को टेक्नीकल रूप से सक्षम होने के लिये इन एप्लीकेशन का उपयोग करने के लिये निर्देशित किया गया एवं तत्काल हर अधिकारी-कर्मचारी विवेचकों को उक्त एप्लीकेशन को डाउनलोड करने का निर्देशन दिया गया । तथा सभी कर्मचारियों से इसका प्रैक्टिकल भी कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा निरीक्षण के दौरान तकनीकी रूप से सभी अधिकारी-कर्मचारी को दक्ष होने के संबंध में प्रोत्साहित करने के साथ साथ ई-साक्ष्य, ई-समन, आई.ओ मितान, क्राईम मेक, नेटग्रीड, आई गॉट कर्मयोगी एप के संबंध में बेसिक जानकारी दी गई, नेटग्रीट के तहत सुदर्शन एवं गॉण्डीव एप के जरिये विवेचना के संबंध में विस्तृत जानकारी दिये। सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर निरीक्षण दौरान आनलाईन रोजनामचा लेखन करने का निर्देशन दिये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा बीट प्रणाली को बेसिक रूप से लागू करने के लिये बीट प्रभारी आरक्षकों को बीट के संबंध में पुछताछ कर ए- नोट बुक, बी- नोट बुक को चेक किया गया, अच्छे कार्य करने वाले आरक्षकों को प्रोत्साहित कर पुरस्कृत किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट प्रणाली के परीक्षण हेतु ग्राम बेलतरा का भ्रमण किया गया। बेलतरा बीट में जाकर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेलतरा गाँव के सरपंच, पंच व अन्य गाँव के सरपंच व ग्रामवासियों से पुछताछ कर बैठक कर बेलतरा ग्राम की समस्याएं सुनी एवं पुलिस से क्या अपेक्षॉयें रखते है। इस संबंध में चर्चा की गई।

ग्रामवासियों द्वारा ग्राम में लगातार पेट्रोलिंग एवं शराब में कार्यवाही करने की माँग किये एवं बीट प्रभारी पवन सिंह, बीट प्रभारी आरक्षक सुदर्शन मरकाम का ग्रामवासियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष तारीफ किया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट प्रभारी व बीट प्रभारी आरक्षक को शबाशी दिया गया । और ग्रामवासियों की माँग पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया।

संपूर्ण निरीक्षण उपरांत थाना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान की थाने के रिकॉर्ड मेंटेनेंस एवं बीट प्रणाली को सुचारू रूप से चलाई जाने की प्रशंसा की गई।

Related Posts