BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP प्रशांत अग्रवाल ने एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के अधिकारियो की ली बैठक, अधिक से अधिक लंबित अपराधों का निकाल करने के दिए निर्देश

 

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज दिनांक 04.12.2022 को सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के अधिकारियों/कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष समाप्ति के मद्देनजर अधिक से अधिक लंबित अपराधों का निकाल करने, मौसम के हिसाब से चोरी एवं अन्य घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करने के निर्देश देने के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले फेरीवालों पर विशेष ध्यान देकर तस्दीक करने निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा साईबर संबंधी लंबित अपराधों का जल्द निकाल करने, साईबर ठगी के मामलो में पीड़ितों की ठगी की राशि को जल्द से जल्द होल्ड़ कराने/वापस कराने, सोशल मीड़िया पर अपराधिक तत्वों पर नजर रखने, बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश देने के साथ ही साईबर कार्यालय हेतु नवीन तकनीकी उपकरण एवं सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने कहा गया।

Related Posts