BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP पारुल माथुर ने देर रात चेकिंग प्वाइंट का किया निरीक्षण: अनावश्यक घूमने वाले, असामाजिक तत्वों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिए निर्देश

 

चेकिंग अभियान के तहत कुल 50 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न प्रकरणों में कार्यवाहियाँ की गयी…

बिलासपुर। आगामी त्योहारों को मद्देनज़र रख क़ानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एवम नगर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में दिनांक 7 व 8 सितम्बर की दरमियानी रात 11-1 बजे बिलासपुर शहर के सभी थाना प्रभारियों द्वारा शहर में 8 चेकिंग पॉइंट लगाकर देर रात अनावश्यक रूप से घूमने वालों व ट्राफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाहियाँ की गयी।

शहर के 8 प्वाइंट क्रमशः राजेंद्र नगर चौक, देवकीनन्दन चौक , गुरुनानक चौक , महामाया चौक, मंगला चौक, मेगनेटो मॉल के सामने,गुंबर पेट्रोल पम्प व कोनी पेट्रोल पम्प में थाना प्रभारियों व ट्राफ़िक के अधिकारियों द्वारा संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग कार्यवाही की गयी।

इस रात्रि अभियान के दौरान अनावश्यक घूमने वालों, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों विशेषकर शराब पी कर वाहन चलाने वालों, काला शीशा, तीन सवारी व तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गईl साथ ही दो पहिया एवम चार पहिया वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने साथ किसी प्रकार के प्रतिबंधित सामान इत्यादि तो नही रखा है एवं सभी को प्रतिबंधित सामग्री नहीं रखने के सम्बंध में हिदायतें भी दी गयी।

चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 185 एमवी एक्ट के तहत एवं 40 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस के द्वारा एम व्ही एक्ट की अन्य धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।रात्रि में क़ानून व शांति व्यवस्था भंग करने वालों विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गयी।

इस चेकिंग अभियान में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्वयं चेकिंग पॉइंट पहुंचकर पर्यवेक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बिलासपुर पुलिस का यह चेकिंग अभियान अनवरत जारी रहेगा।

Related Posts