BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP डॉ.संतोष सिंह ने देर रात गरबा व दुर्गा पूजा के संबंध में राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष सिंह द्वारा गरबा व दुर्गा पूजा संबंधित राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस कंट्रोल रूम में देर रात ग्यारह बजे बुलाकर औचक मीटिंग ली। पूजा दौरान एएसपी ट्रैफिक ओपी शर्मा को अधिकतम बल लगाने को कहा, विशेषकर गरबा स्थल के पास गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्थित करने को कहा।

आयोजकों के स्वयंसेवियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएं व बड़े आयोजनों में सीसीटीवी जरूर हो। आरआई को पूजा दौरान अतिरिक्त बल लगाने हेतु निर्देशित किया। रात्रि को पुलिस का सड़कों में उपस्थिति बढ़ाने को कहा। मीटिंग पश्चात अधिकारियों को अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त रवाना कर घर लौटने को कहा। मीटिंग में जिले के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में जवानों की जनरल परेड में शस्त्र परेड, ट्रैफिक ड्रिल आदि कराया गया: शुक्रवार को रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में एसएसपी डॉ.संतोष सिंह ने जनरल परेड में सलामी ली परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, दौलत पोर्ते, ममता देवांगन एवं सभी नगर पुलिस अधीक्षक,थाना प्रभारी तथा थानो से बड़ी संख्या में कर्मचारी उक्त जनरल परेड में उपस्थित हुए।

निरीक्षण के दौरान आठ अधिकारी कर्मचारीयो को उनके अच्छी वेशभूषा हेतु ईनाम दिया गया तथा कुछ आरक्षक को गणवेष गंदा पाये जाने से उसे सजा दिया गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी और जवानों ने शस्त्र ड्रिल, ट्रैफिक ड्रिल और अन्य अभ्यास किया।

इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड के दौरान इनको कई को ईनाम और कुछ को सजा दिया गया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को तड़के सुबह पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के लिए रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया जाता है। आज परेड के बाद तनाव प्रबंध की कार्यशाला रखी गई।

Related Posts