रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा खरोरा, तिल्दा-नेवरा, सिलियारी चौकी और विधानसभा थाना का औचक निरीक्षण कर वहां पुलिस बल को ब्रीफ कर चर्चा किया गया। खरोरा में विजिट के दौरान वहां गणेशोत्सव के पूर्व बैठक के लिए आए शांति समिति के सदस्यों से भी चर्चा की गई और सभी सुरक्षा सावधानियां बरतनें को कहा।
सभी जगह थानों में त्योहार पूर्व बदमाशों पर कार्यवाही तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध नशे की रोकथाम व जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने पर जोर दिया।
अवैध रूप से शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार: थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम रींवा भाठापारा में आरोपी मालिक राम साहू उर्फ मानिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से अपने होटल में बिक्री हेतु रखें 38 पौवा देशी शराब कीमती 4,180/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 615/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम रींवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास आरोपी कलीराम साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखें 42 पौवा देशी शराब कीमती 4,620/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 616/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: 01. मालिक राम साहू उर्फ मानिक पिता पंचू साहू उम्र 27 साल निवासी ग्राम रींवा भाठापारा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
02. कलीराम साहू पिता चंदू राम साहू उम्र 55 साल निवासी ग्राम रींवा भाठापारा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
















