BREAKING

घर-परिवारदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP शलभ सिन्हा ने पाटन, उतई और अंडा थाना का किया औचक निरीक्षण, आम जनता से मित्रवत व्यवहार करने के दिए निर्देश

भिलाई। मंगलवार को दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने ग्रामीण क्षेत्र के थाना और चौकी का औचक निरीक्षण किया। दुर्ग एसपी ने थाना पाटन, उतई, अंडा तथा मचांदुर चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षक के दौरान पाटन थाना में पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग भी लिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जरायम, शिकायत बुक, माल खाना, थाना परिसर की साफ सफाई, सहित सबकी जानकारी ली और रजिस्टर चेक किया साथ ही थाना स्टाफ से भी रूबरू होकर उनसे बातचीत की। इस दौरन प्रशिक्षु आईएएस लक्ष्मण तिवारी, एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर, उतई थाना प्रभारी मनोज प्रजापति, पाटन थाना प्रभारी राजकुमार लहरे, अम्लेश्वर थाना प्रभारी, रानीतराई थाना प्रभारी ऐनु देवांगन, अंडा थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।

निरीक्षक के दौरन पुलिस अधीक्षक ने थाना/चौकी प्रभारी को आम जनता से मित्रवत व्यवहार करने, आम जनों को अच्छा रिस्पॉन्स देने, क्राइम पर पूरा फोकस करने ताकि उसको कंट्रोल किया जा सके। सूचना तंत्र को मजबूत करने, सूचना संकलन करने, कानून व्यवस्था बनाकर रखने। आने वाले दिनों में चुनाव है तो लॉ एंड ऑर्डर के लिए तैयार रहे, अगर कही स्थिति बिगड़ती है तो तुरंत पहुंचे ताकि स्थिति को कंट्रोल कर सके आदि दिशा निर्देश दिए।

Related Posts