BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP शलभ सिन्हा ने ऑन लाईन सट्टा एप्प रेड्डी अन्ना बुक नंबर 565 का किया खुलासा: नागपुर में हो रहा था संचालन, 09 सटोरिए गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले में महादेव एप्प ऑन-लाईन सट्टा एप्प द्वारा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक, (सायबर) प्रभात कुमार (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) आशीष बंछोर (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा (रा.पु.से.) को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में टीम द्वारा महादेव आई.डी.ऐप्प के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का कारोबार करने वाले संदेहियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे, पूर्व में दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाईन सट्टा कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी।

उक्त कार्यवाही के दौरान ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया था, इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट व थाने की टीम को नागपुर महाराष्ट्र में भिलाई के व्यक्तियों द्वारा ऑन-लाईन सट्टा महादेव एप्प के संचालन की सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा मुताबिक सूचना के आधार पर मनकापुर चौक नागपुर में ऑन लाईन सट्टा एप्प रेड्डी अन्ना बुक नंबर 565 का संचालन साहिल कुरैशी एवं अन्य साथियों द्वारा करते हुये 09 आरोपियों को पकड़ा गया।

उक्त आरोपियों के कब्जे से 02 नग लैपटाप, 17 नग मोबाईल, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक एवं दस्तावेज जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना पुरानी भिलाई से की जा रही है।

आरोपीगण:-
1 साहिल कुरैशी पिता समद कुरैशी उम्र 28 वर्ष सा.तकियापारा पार्षद के घर के पास दुर्ग थाना दुर्ग।
2 आहिल खान पिता रमजान खान उम्र 32 वर्ष सा.एस बाग स्टेडियम गली नंबर 04 मकान नं.112 भोपाल म.प्र.
3 आसिम खान पिता सकिल खान उम्र 25 वर्ष सा.पीएचई आफिस के बगल में भाठागांव रायपुर।
4 सद्दाम खान पिता हिदायत उल्ला उम्र 20 वर्ष सा.नमनाकला पावर हाऊस के पास थाना सिटी कोतवाली अम्बिकापुर।
5 खिलेन्द्र देवांगन पिता देवेन्द्र देवांगन उम्र 19 वर्ष सा.विजय नगर बैंक कॉलोनी दुर्ग।
6 पंकज वर्मा पिता राजेन्द्र वर्मा उम्र 31 वर्ष सा.फ्लैट नंबर 303, ब्लॉक बी आनंदम वर्ल्ड सिटी रायपुर।
7 विभांषु गजभीये पिता अनिल गजभिये उम्र 19 वर्ष सा.आमापारा गुप्ता नर्सिंग होम के पीछे थाना मोहन नगर दुर्ग।
8 साहिल चौरे पिता प्रशांत चौरे उम्र 19 वर्ष सा.विजय नगर शकुंतला स्कुल के पीछे वार्ड 12 थाना मोहन नगर
9 आकाश खोब्रागढ़े पिता प्रहलाद खोब्रागढ़े उम्र 19 वर्ष सा.नया आमापारा राजू किराना स्टोर थाना मोहन नगर।

Related Posts