BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP वैभव बैंकर ने रक्षित केंद्र में परेड की ली सलामी, उत्तम टर्न आउट धारण करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

रक्षित आरक्षी केंद्र में पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई जनरल परेड, उत्तम टर्न आउट धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत…

बलरामपुर। दिनांक 04/04/2025 दिन शुक्रवार को रक्षित केंद्र बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर की उपस्थिति में जनरल परेड एवं बलवा ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीओपी रामानुजगंज बाजी लाल सिंह व मुख्यालय बल के साथ-साथ नजदीकी थाना चौकी के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।

पुलिस अधीक्षक को परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन के द्वारा सलामी दी गई। सलामी बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड निरीक्षण किया गया। जिस दौरान उत्तम टर्न आउट धारण करने वाला 9 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा खराब टर्न आउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को भविष्य के लिए कड़े शब्दों में समझाइश दी गई।

परेड मार्च पास्ट बाद अधिकारी कर्मचारियों को कानून व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के दौरान स्थिति से निपटने व भीड़ को नियंत्रित करने हेतु बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान निर्मित होने वाले स्थिति में भिड़ व उपद्रवियों पर काबू पाने की बारीकियों को समझाया गया।

पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग होने के कारण ड्यूटी के दौरान उत्तम टर्न आउट धारण करने एवं आम जनों से अच्छा व्यवहार करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन पूर्ण लगन मेहनत से करने के हिदायत दी गई। इकाई में वरिष्ठ अधिकारियों व विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षार्थ गनमेन ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को कर्तव्य के दौरान सजग रहने वह ड्यूटी के बाद उनको इशू आर्म्स/एम्युनेशन को नजदीकी थाना/चौकी में सुरक्षित जमा करने की हिदायत दी गई।

परेड समाप्ति बाद अनुशासनहीनता बरतने के संबंध में कुल 8 प्रकरण पुलिस अधीक्षक के समक्ष ओ. आर. में पेश किया गया, जिसमें प्रकरण की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल निराकरण किया गया।

Related Posts