BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP विजय अग्रवाल ने राज्य एवं दीगर राज्यो से 125 नग बरामद मोबाइलो को उनके मालिको को सौंपा, मालिको ने एसपी को धन्यवाद ज्ञापित किया

 

जांजगीर चांपा। जिले के आम नागरिकों द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था, गुम मोबाईल के सम्बंध में सायबर सेल द्वारा लगातार खोजबीन किया जा गुम मोबाइल के खोजबीन हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था जिनके द्वारा जिले में गुम हुए मोबाइल के सम्बंध में सभी थाना/चौकी से जानकारी एकत्र कर साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर गुम हुये मोबाइलों को जिले के अलावा कोरबा, बलौदा बाजार, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव तथा दीगर राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात एवम अन्य स्थानों से विभिन्न कंपनियों के 125 नग कीमती करीबन 20 लाख रुपये बरामद किया गया।

आम नागरिकों को अपने मोबाइल फ़ोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी लेकिन सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर वापस करने से जांजगीर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है। पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाईल वितरण के दौरान सायबर जागरूकता, ऑनलाइन फाइनेंसियल फ्रॉड के संबन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही न्यूड फेसबुक वीडियो काल के माध्यम से डरा धमकाकर पैसे की मांग करने पर जागरूक रहने की सलाह दिया गया।

आम नागरिकों से अपील की गई कि अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखे यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवे ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार, मेला, मंढई में गुम होते है ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करे साथ ही यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय दे।

कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमे imei न लिखा हो उसे कतई न खरीदे हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो, यदि इस तरह के कृत्य में शामिल होना पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही किया जाता है। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल जांजगीर चाम्पा के अधिकारी/ कर्मचारियों तथा विशेष टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts