BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP विजय अग्रवाल ने दो मजदूरों का किया सम्मान, अदम्य साहस एवं अपनी जान की परवाह न करते हुऐ कार में सवार व्यक्तियों को सकुशल निकाला था बाहर

 

जांजगीर चांपा। दिनाँक 21 जनवरी 23 को दोपहर 03 बजे अर्टिगा कार क्रमांक सीजी 04 lh 0047 में सवार सुनील कुमार राठौर निवासी खोखरा एवं उसके साथ 18 वर्षीय बालक एवं 9 वर्षीय बालिका खोखरा से जांजगीर तरफ नहर के रास्ते जा रहे थे। उक्त कार सैनिक विहार वार्ड 22 जांजगीर के पास पहुँची थी उसी समय कार अनियंत्रित होकर नहर अंदर घुस गयी।

घटना के सम्बंध में आसपास के लोगो को जानकारी प्राप्त होने पर पास में ही कार्य कर रहे दो मजदूर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ अपनी जान की परवाह न करते हुऐ अदम्य साहस का परिचय देते हुये नहर में कूदकर कार में सवार व्यक्तियों सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कार में सवार व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालने में हरवंश धीवर उम्र 55 वर्ष निवासी खोखरा एवं नेतराम सूर्यवंशी उम्र 28 वर्ष निवासी धनेली को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

Related Posts