पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया द्वारा पुलिस लाइन नारायणपुर में शस्त्र पूजन सम्पन्न…दशहरा पर्व पर माता दुर्गा से जिले की सुख-समृद्धि की कामना…जवानों को भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर कर्तव्यनिष्ठ पुलिसिंग करने का आह्वान…कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों की गरिमामयी उपस्थिति…पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं…
नारायणपुर। दशहरा पर्व के पावन अवसर पर आज दिनाँक 02-10-2025 को एसपी रोबिनसन गुड़िया ने रक्षित केंद्र नारायणपुर में विधिवत तरीके से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने माता दुर्गा से जिला नारायणपुर के लोगों की खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना करते हुए केन्द्रीय सशस्त्र बल, सीएएफ और पुलिस जवानों की स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए कामना की।
पुलिस अधीक्षक ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके जीवन से सत्य, धर्म और आदर्श पालन की शिक्षा लेकर समाज की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने जवानों से आदर्श पुलिसिंग का संकल्प लेने का आग्रह किया।
इस दौरान अति.पुलिस अधीक्षक भापुसे अक्षय साबद्रा, अति.पुलिस अधीक्षक भापुसे अजय कुमार, अति.पुलिस अधीक्षक एश्वर्य चंद्राकार, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लौकेश बंसल, उप पुलिस अधीक्षक आशीष नेताम, रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा, रक्षित निरीक्षक मो. मोहसिन खान सहित जिले के पत्रकार, पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
एसपी रोबिनसन गुड़िया ने कहा कि “दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। इस अवसर पर हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने आचरण और कर्तव्य में सत्य, न्याय और सेवा को सर्वोपरि रखें। नारायणपुर पुलिस जिले के नागरिकों की सुरक्षा और सुख-समृद्धि के लिए निरंतर समर्पित है। सभी जिलेवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।”
















