समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी व सीसीटीएनएस आपरेटर का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया…
बेमेतरा। दिनांक 10.12.2024 को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने आमजनता की शिकायत एवं समस्याएं सुनी। जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी- अपनी समस्याएं एवं शिकायते लेकर आये। इस दौरान बेमेतरा जिले के थाना बेरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरदा निवासी अर्जुन नेताम अपने बाल-बच्चों के साथ अपनी शिकायत/समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचे।
जहां एसपी स्वयं अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आये और उनके साथ आये बच्चों को देखकर उनसे बातचीत की फिर सभी बच्चों और पालको को चॉकलेट वितरण कर उनकी समस्या को गौर से सुना और संबंधित अधिकारी को मौके पर फोन के माध्यम से शिकायत/समस्या का त्वरित निराकरण करने निर्देश दिये। इस दौरान स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, एसपी रीडर विष्णु सप्रे एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।
सीसीटीएनएस आपरेटर का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन: पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा के सभा कक्ष में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी व सीसीटीएनएस आपरेटर का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समन्वय पोर्टल एवं साइबर पुलिस पोर्टल (Nationl Cyber Crime Reporting Portal), “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन), वेब पोर्टल के संबंध कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें साइबर फ्रॉड होने पर साइबर पुलिस पोर्टल में किस प्रकार शिकायत दर्ज करना हैं उसके संबंध विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर पुलिस पोर्टल के महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया गया। तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व आपरेटरो को सशक्त एप के माध्यम से वाहनों के इंजन नंबर, चेचिस नंबर और पंजीयन नंबर मिलाया जाता है।
अब इंजन, चेचिस और रजिस्ट्रेशन नंबर से तुरंत जांच कर तेजी से चोरी हुये वाहनों की पहचान की जा सकेगी। तथा वरिष्ठ कार्यालयों से वेब पोर्टल के माध्यम से ऑन लाईन प्राप्त शिकायत की जानकारी लेकर जल्द से जल्द निराकरण करने, साथ ही नए कानूनों के लागू हाने पर तकनीकी साक्ष्यों के संकलन के महत्व उनके संकलन करने के संबंध में निर्देशित किया गया तथा थाना/चौकी प्रभारी व विवेचको को ई साक्ष्य का उपयोग एवं ई साक्ष्य संकलन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।
सीसीटीएनएस आपरेटरो (cctns opretro) को केश डायरी शीघ्र एंट्री करने एवं सीसीटीएनएस (cctns) एन्ट्री में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए टीम भावना से कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
कार्यशाला में डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, उप संचालक अभियोजन श्रीमती कंचन पाटिल, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती कविता राव सहित थाना/चौकी प्रभारी, विवेचक सहित सीसीटीएनएस (cctns) आपरेटर व अन्य स्टाफ शामिल रहें।
















