अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश…मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने दिए गए दिशा निर्देश…
बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने थाना परपोडी, चौकी देवकर एवं पुलिस सहायता केन्द्र बिरनपुर का देर रात्रि में किया औचक निरीक्षण। एसपी द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया।
सभी अधिकारियो व जवानो को आमजन/ महिला आगंतुक/ रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने तथा थाना/चौकी प्रभारी को अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने,
मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, थाना/चौकी का भ्रमण कर थाना/चौकी की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।
तथा चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में रात्रि गस्त, पेट्रोलिंग,
काम्बिग गस्त कर गली – मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने व लगातार रात में रात्रि गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना परपोडी प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, थाना साजा प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, चौकी देवकर प्रभारी उप निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, पुलिस सहायता केन्द्र बिरनपुर प्रधान आरक्षक आनंद कुर्रे एवं थाना परपोडी, चौकी देवकर, पुलिस सहायता केन्द्र के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।















