BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP रामकृष्ण साहू ने थाना खम्हरिया का किया गया निरीक्षण: पुलिसकर्मियों से चर्चा के दौरान आरक्षक के जन्मदिन की मिली जानकारी, केक मंगवाकर मनाया बर्थडे

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने थाना खम्हरिया का निरीक्षण किया। एसपी द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। साथ ही प्रत्येक पुलिस जवानो से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया।

तथा थाना प्रभारी को अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने, थाना का भ्रमण कर थाना की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने तथा थाना में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक / रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने, तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी व विवेचको और आरक्षकों को संवेदनशील बनाने व सायबर “प्रहरी” ग्रुप में अधिक से अधिक लोगो को जोडने, महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को एक अभियान चलाकर यथा शीघ्र निराकरण करने एवं गुम बालक/बालिकाओं को अभियान चलाकर दस्तयाब कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही संशोधित नए कानून के संबंध में विवेचकों को प्रतिदिन हो रहे प्रशिक्षण में शामिल होने एवं प्रत्येक दिन गणना में भी सभी स्टाफ को संशोधित नए कानून के संबंध में जनकारी देने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा आमजन से अपील की है की अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो की जानकारी हाने पर संबंधित थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 94791-92013 में सूचना देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान थाना खम्हरिया उप निरीक्षक खेदुराम उईके, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तीवारी एवं थाना खम्हरिया के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एसपी ने आरक्षक मुकेश चंद्रवंशी को दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं और काटे केक: पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने थाना खम्हरिया में प्रत्येक जवान से चर्चा की उनकी समस्या भी सुनी और थाना का भ्रमण कर साफ सफाई में ध्यान देने और फुल गमले लगाने एवं थाना प्रभारी को कर्मचारियों के वेलफेयर पर ध्यान देते हुए उनकी कार्यो की प्रसंशा कर उनका मनोबल बढाने तथा चर्चा के दौरान पता चला की थाना खम्हरिया में पदस्थ आरक्षक मुकेश चंद्रवंशी का जन्मदिन है।

 

इस पर एसपी बेमेतरा ने स्वत: ही केक मंगाकर थाना स्टाफ की उपस्थिति में थाना खम्हरिया में पदस्थ आरक्षक मुकेश चंद्रवंशी का जन्मदिन अति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं उपहार भेट कर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। एसपी को अपने बीच पाकर सभी जवान गदगद हुये।

ऐसे आयोजनो से अधि./ कर्म. के बीच मधुर संबंध स्थापित होते है एवं कर्मचारियो का मनोबल बढता है। इस अवसर पर थाना खम्हरिया उप निरीक्षक खेदुराम उईके, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, आरक्षक बलदेव निषाद, गौकरण मंडावी, आसिफ खान, अर्जुन ध्रुर्वे एवं थाना खम्हरिया के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts