BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP रामकृष्ण साहू आधी रात को पहुंचे नांदघाट थाना, अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू अचानक आधी रात थाना नांदघाट पहुचे। जहां अस्त व्यस्त हालत देखकर हुये नाराज, उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को रात में पेट्रोलिंग/गस्त करने, रात्रि में किसी प्रकार की घटना घटित होने पर तत्काल रिस्पांस देने, चोरी जैसी कोई घटना न हो इस लिए सर्तकता से सचेत होकर गस्त करने, किसी भी ढाबा/होटलो में अवैध शराब की बिक्री एवं पीलाने की सुविधा नही होना चाहिए, इसलिए लगातार रात्रि में ढाबा/होटलो में चेकिंग कार्यवाही करने तथा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश।

थाना नांदघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित है, हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को थाना में न रहकर नांदघाट के मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग में तैनात रहने जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को बचाया जा सके। इस दौरान थाना प्रभारी अलील चंद, सउनि रघुवीर सिंह, आरक्षक नरेन्द्र बंजारे एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एसपी बेमेतरा ने ली समस्त थाना / चौकी के सीसीटीएनएस आपरेटरो की मीटिंग: बुधवार को पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने समस्त थाना / चौकी के सीसीटीएनएस आपरेटरो की मीटिंग आहुत की। जिसमें सायबर प्रहरी एवं त्रिनयन एप के संबंध में बेमेतरा भ्रमण दौरान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा दिए गए निर्देशों के सम्बन्ध में समस्त थाना / चौकी के सीसीटीएनएस आपरेटरो को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

जिसमें त्रिनयन एप के माध्यम से बेमेतरा जिले के लिए विकसित सीसीटीवी कैमरा का डेटाबेस है जो तेजी से अपराध सुलझाने के लिए पुलिस को सशक्त बनाने, यह घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी की भौगोलिक जानकारी पुलिस को प्रदान करने, जिससे अपराधियों को शीघ्र खोजने में सहायता हो तथा जिले को सुरक्षित बनाये रखने में यह महत्वपूर्ण भुमिका निभायेगा।

सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने, सायबर प्रहरी जागरूकता के अंतर्गत बेमेतरा जिले के सभी थानो/चौकियों में बीट पुलिसिंग के साथ, बीट वाईस व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाकर, इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोडा जाकर, सायबर एवं अन्य अपराधों के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाना है। साथ ही सभी को स्मार्ट एवं हाईटेक पुलिसिंग के तहत मिलकर टीम भावना से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, चंदनू प्रभारी उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, सायबर सेल प्रधान आरक्षक लोकेश सिंह, आरक्षक पंचराम घोरबंधे, मनीष देवांगन सहित समस्त थाना / चौकी के सीसीटीएनएस आपरेटरगण उपस्थित रहें।

Related Posts