प्रतिबंधित संगठन जे. जे. एम. पी. के थाना सामरीपाठ के क्षेत्रांतगत ग्राम टाटीझरिया के बॉक्साइड माइन्स को बंद कराने के लिए पचा देने वाला एवं टाटीझरिया माइस के सुरक्षा गाडों को मारपीट कर मोबाईल लुटने एवं क्रेशर मशीन में आगजनी करने वाले प्रमुख् नक्सली आरोपी बालाजी उफ सत्यनारायण यादव उम्र 35 वर्ष निवासी गारू थाना गारू जिला लातेहार झारखण्ड की हुई गिरफ्तारी…
बलरामपुर। थाना सामरीपाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम टाटीझरिया के बी.के.बी. कंपनी माइंस के मोबाईल नंबर से इस मोबाईल नम्बर से 8434546262 फोन किया जा रहा था एवं माइंस के कार्मिकों के घर के दरवाजा पर दिनांक 04.07.2024 को धमकी भरा नोटिस पर्चा रखा गया तथा ठेकेदारों को फोन के माध्यम से धमकी एंव सम्पर्क करने को कहा जा रहा था कि (मैं जे.जे. एम.पी.संगठन का सब जोनल कमाण्डर बोल रहा हूं मेरा नाम बालाजी है माइंस बंद करो नहीं तो माइंस में मशीन को कार्मिकों को आग के हवाले तथा फौजी कार्यवाही कर गोली मार दूंगा) जिससे कंपनी के कार्मिक भयभीत थे। जिस पर थाना सामरीपाठ में अपराध क्रमांक अप. क्र. 32/2024 धारा 351.308(5), 113 (2) (5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 13.07.2024 के रात्रि में बांस टोली टाटीझरिया माईन्स में गार्डों को ड्यूटी के दौरान रात्रि करीब 01:00 बजे 09 नक्सली माईन्स में पैदल आये जो हथियार और जारकिन में पेट्रोल रखे थे और सिक्यूरीटी गार्डों से पूछे कि मैनेजर और गाड़ी ड्राईवर कहां पर रहते है गार्ड जवाब दिये नहीं जानते है। इतने में जान से मारने की धमकी देकर लाठी डंडा से गार्डों को मारपीट किये और एक गार्ड का की-पैड मोबाईल को लूट कर ले गये और दृूसरे गार्ड का तौलिया को छीनकर खड़ी क्रशर में पेट्रोल डालकर मशीन के अन्दर आग लगा दिये। इस दौरान टाटीझरिया बस्ती की ओर से टॉर्च रोशनी को आते देखकर एक पर्चा मनैजर को दे देना बोलकर वहां से पूर्व दिशा की ओर भाग गये, बारिश होने से क्रेशर मशीन में लगा आग स्वतः बुझ गया। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सामरीपाठ में अपराध क्रमांक 33/2024 धारा 309(4),324(/4)5),351(2(3),191(2),191(3) 190, 113 (2) (5) बी.एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को लेकर पृलिस महानिरीक्षक अकित गर्ग एवं नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा घटना को संवेदनशील दिखाते हुए आरोपियों को धर पकड करने में लगातार मानिटरिंग किया गया, जिसमें जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) शैलेन्द्र पांडेय, निरीक्षक रमाकांत तिवारी सायबर सेल प्रभारी एवं सायबर टीम एवं निरीक्षक विजय प्रताप सिंह थाना प्रभारी सामरीपाठ एवं उनके टीम द्वारा घटना दिनांक से लगातार अथक प्रयास कर रहे थे एवं कई मोबाईल नम्बरों का सर्विलेंस में लेने के पश्चात पुलिस के एक्शन में आने पर दिनांक 29.07.2024 को आरोपी बालाजी उर्फ सत्यनारायण पिता जीतन यादव निवासी गारू थाना गारू जिला लातेहार झारखण्ड को कुसमी से पकड़कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से 02 नग 315 बोर देशी कटटा एवं 04 राउण्ड, मोबाईल 07 नग, जार्जर 03 , पावर बैंक 01 नग, घड़ी 01 नग, आधार कार्ड 1 नग, पेन कार्ड 01 नग, पासबुक 01 नग, लाल रंग का प्लास्टिक टार्च 1 नग, ड्रेस, ग्राउंड सीट 1 नग, नक्सली लेटर पैड सादा 07 नग, नक्सली पर्चा 03., दैनिक डायरी 02 नग, पाकेट डायरी 01 नग, मोटर सायकल 01 नग व अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया।
आरोपी द्वारा थाना सामरी पाठ के निम्नलिखित अपराथों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया:
1. थाना सामरीपाट में अपराध क्रमांक अप, क्र. 32/2024 धारा 351, 308/5) बी.एन.एस.। (ग्राम टाटीझरिया माइस में धमकी भरा पर्चा देना एवं मोबाईल फोन से धमकी देने की घटना)
2. थाना सामरी पाठ में अपराध क्रमांक 33/2024 धारा 309(4).324/4)5).351(2)(3),191(2), 191(3),190 बी.एन.एस.(टाटी झरिया माइंस में सुरक्षा गाडों को में मारपीट कर मोबाईल लूटने ए्वं क्रेशर मशीन में आगजनी करने की घटना)


थाना महआडंड क्षेत्र से निम्न घटना में अपना संलिप्तता स्वीकार किया गया-
1.ओरसा घाटी थाना महुआडांड में पूलिया का काम में पप्पु लोहरा एवं आरोपी द्वारा जून महीने में 05 लाख रूपये की मांग किया गया था।
2. महुआडांड चटकपुर रोड़ में पूलिया निर्माण काम से वसूली का पैसा मांग किया गया था पैसा मिल गया था।
3. महुआडांड़ के इंट भटठा ठेकेदार राजेश से 05 हजार रूपये वसुली।
4. महुआडाड़ के इंट भटठा ठेकेदार नितिन से 05 हजार रूपये वसूली।
5. महुआडांड़ के इंट भटठा ठेकेदार पंकज से 05 हजार रूपए वसूली।
6. महुआडांड के इंट भटटा ठेकेदार कन्हाई से 05 हजार रूपए वसूली।
















