BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP राजेश अग्रवाल ने चलाया स्थायी वारंटी धर-पकड़ अभियान: 24 घंटे में 28 वारंट तामिल, 25 वर्षों से फरार चल रहा वारंटी भी हुआ गिरफ्तार

लगातार 25 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को किया गया गिरफ्तार…एक ही आरोपी के 05 स्थाई वारंट किए गए तामील, जिले के विभिन्न थानों में ट्रांसफार्मर चोरी और कई प्रकरणों में आरोपी की पुलिस कर रही थी तलास…

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा जिला बलरामपुर- रामानुजगंज अन्तर्गत स्थाई वारंटियों के अधिक से अधिक तामिली एवं धर-पकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में सम्पूर्ण जिले में अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत 24 घंटे के भीतर जिले में 28 स्थाई वारंट को तामील करने में बलरामपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

ज्ञात हो तामिल किए गाए स्थाई वारंटियों में थाना रामानुजगंज के अपराध क्रमांक 52/1999 धारा 395, 397 भारदवि 25, 27 आम्स एक्ट में लगातार 25 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को थाना रामानुगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 25 वर्षों से फरार आरोपी चलितर महरा पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लुक-छिप कर पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी को रामानुजगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इसी प्रकार स्थाई वारंटी जसीम खान, निवासी हरिगवां, थाना रघुनाथनगर जिसके विरूद्ध जिले के थाना रामचंद्रपुर 02, थाना सनावल में 01, चौकी डिण्डो में 01, चौकी वाड्रफनगर में 01 कुल 05 मामलों में न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। स्थाई वारंटी जसीम खान, निवासी हरिगवां को कड़ी मसक्कृत के बाद चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है। वारंटी जसीम खान के विरुद्ध थाना रामचन्द्रपुर, थाना सनावल, चौकी डिण्डो, चौकी वाड्रफनगर में ट्रांसफार्मर चोरी एवं अन्य प्रकरणों में पूलिस तलास कर रही थी।

इसी प्रकार थाना बलरामपुर के स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों की पतासाजी हेतु टीम गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया था। टीम के द्वारा कुल 06 स्थायी वारंटी तामील कर थाना बलरामपूर लाया गया, स्थायी गिरफ्तार वारंटियों का डॉक्टरी मुलाहिजा पश्चात संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।

स्थाई वारंटियों के तामिली एवं धर-पकड़ हैेतु चलाए जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना चौकी प्रभारियों एवं अन्य पुलिस स्टॉफ को विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पूरी पुलिस टीम को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए आगे भी इसी प्रकार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु कहा गया है।

Related Posts