BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP रत्ना सिंह ने अति संवेदनशील नक्सल क्षेत्रों का किया दौरा: ग्रामीणों से की मुलाकात, बच्चों को पढ़ाया

मानपुर। आज दिनांक 20/07/23 को पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, अनुविगागीय पुलिस अधिकारी मानपुर मयंक तिवारी एवं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश्वर वर्मा थाना स्टाफ डीआरजी टीम मानपुर के साथ थाना खड़गांव क्षेत्र के अति संवेदनशील ग्राम कमकासुर, कट्टापार, पुसेवाडा, कोसमी आदि ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों व स्कूली बच्चों से मुलाकात किए तथा भ्रमण दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के पोलिंग बूथ पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया गया।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पोलिंग बूथ का निरीक्षण व ग्रामीणों से मुलाकात कर वहा की जानकारी ली। एसपी रत्ना सिंह ने स्कूली बच्चों से मुलाकात किया और उनको पढ़ाया भी। एसपी जिले के अति संवेदनशील नक्सल क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रही है। आज एसपी द्वारा थाना खडगांव क्षेत्र के नक्सल अति संवेदनशील ग्राम कट्टापार, कमकासूर, कोसमी ग्राम का भ्रमण किया गया।

अवैध रूप से पशु परिवहन करते 01आरोपी को किया गया गिरफ्तार: जिले में अवैध पशु परिवहन करने वालो पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी आभियान की कड़ी में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी मुखराम आर्या पिता सुंदर लाल आर्या उम्र 37 साल साकिन देवाडीह थाना नगर बाजार जिला बस्ती उतर प्रदेश को एक ट्रक क्रमांक टीएस 07 यूजी 1417 में बिना चारा पानी दिए 11 नग बैसा एवम 09 नग पडिया एवम पड़वा कीमती 660000 को परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी के विरुद्ध4,6,10,11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को किया गया गिरफतार

दिनांक 19.07.2023 को सहायक उप निरीक्षक सब्बीर खान को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की कुछ लोग एक ट्रक से पशु को भरकर कत्ल खाना के लिए महाराष्ट्र की ओर ले कर जा रहे है की सूचना पर हमराह स्टाफ आरक्षक 1525,493 के मय विवेचना कीट के अधिग्रहित वाहन क्रमांक सीजी 08 ए एल 5605 से तलब सुदा गवाह 01 दुर्जन श्रीवास्तव एवम 02 बिरसिंग निषाद के रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान गगन डाबा के सामने पहुंचकर रेड कार्यवाही किया तो एक वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मुखराम आर्या पिता सुंदर लाल आर्या उम्र 37 साल साकिन देवाडीह थाना नगर बाजार जिला बस्ती उतर प्रदेश का होना बताए जिसका वाहन को चेक करने पर ट्रक क्रमांक टीएस 07 यूजी 1417 में बिना चारा पानी दिए 11 नग बैसा एवम 09 नग पडिया एवम पड़वा कीमती 660000 को परिवहन करते पकड़ा गया जिसे धारा 91 जा. फो. का नोटिस जारी कर पशू परिवहन करने के संबंध में तमिल कराया जो कोई कागजात नही होना बताया।

उक्त गौ वंश को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य धारा 4,6,10,11 पशु क्रूरता अधिनियम का घटित करना पाए जाने से आरोपी को गिराफतारी के कारण से अवगत करा कर गिरफतार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सब्बीर खान आरक्षक 1525,अर्जुन वर्मा 493 हिरेंद्र हिरवानी एवम समस्त स्टाफ़ की विसेष भूमिका रही।

Related Posts