BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ने स्ट्रांगरूम और कल्लू बंजारी बॉर्डर का लिया जायजा, वाहन चेकिंग करने दिए निर्देश

पुलिस कप्तान द्वारा शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल डोंगरगढ़ के स्ट्रांगरूम का किया गया निरीक्षण…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल डोंगरगढ़ में स्थित स्ट्रांगरूम का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान आगामी विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु ग्राम कल्लू बंजारी बॉर्डर का भ्रमण किया गया और बॉर्डर सिलिंग का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक थाना गैंदाटोला पहुंच कर थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ से रूबरू हुये उनके द्वारा थाना बिल्डिंग, बैरक, शस्त्रागार, मालखाना, मोर्चा आदि का किया गया निरीक्षण। जिले के बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग करने एवं आपराधिक गतिविधियों के साथ साथ नक्सल आसूचना संकलन करने का भी दिया गया निर्देश।

इसके अतिरिक्त जिले भर में एनडीपीएस एक्ट आबकारी एक्ट जुआ सट्टा एक्ट आर्म्स एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रकरणों में कार्यवाही स्थाई वारंटीओं की गिरफ्तारी व अन्य लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के दिये निर्देश।

Related Posts