BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ने थाना बोरतलाव एवं बैस कैंप कोठीटोला का किया वार्षिक निरीक्षण, जवानों की सुनी समस्याए

उप जेल डोंगरगढ़, स्ट्रांग रूम डोंगरगढ़ एवं चन्द्रगिरी डोंगरगढ़ व्हीआईपी व्यवस्था का लिया गया जायजा…

 

राजनांदगांव। दिनांक 30.01.2025 पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग थाना बोरतलाव पहुंच कर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया, इस दौरान थाने के रजिस्टर, रोजनामचा, लंबित अपराध, लंबित शिकायत पत्र आदि का अवलोकन कर लंबित मामलों को किसी भी स्थिति में जल्द से जल्द पूरा करने कहा गया।

थाने की साफसफाई जवानों के वेशभूषा को देखे साथ ही थाना के सस्त्रागार, रिकार्ड रूम का निरीक्षण किये, थाना भवन का भी निरीक्षण किये। थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखने हेतु समझाईस दिया गया साथ ही पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्या पूछ कर निदान हेतु आश्वासन दिया गया।

इस दौरान डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम, थाना बोरतलाव प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र शाह एवं थाना/चौकी स्टाफ, उपस्थित थे।

थाना बोरतलाव के निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक बैस कैम्प कोठीटोला पहुंच कर जिला बल एवं आईटीबीपी के जवानों से रूबरू होकर उनका हाल जाना एवं बैस कैम्प के मोर्चा एवं बैरक आदि का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी जैन मंदिर तीर्थ स्थल में व्ही.आई.पी. विजिट के पूर्व जायजा लिया और डोंगरगढ़ स्थित स्ट्रांग रूम जाकर वहां के सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंध करने के निर्देश दिये और वहां भ्रमण कर पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपजेल डोंगरगढ़ का भी दौरा कर वहां के रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज चेक कर कैदियों के संबंध में जानकारी ली और जेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर हाल जाना।

Related Posts