BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ने थाना-चौकी का किया निरीक्षण: महाराष्ट्र बॉर्डर पहुंचकर स्वयं किया वाहन चेकिंग, डोंगरगढ़ मेला चार्ट का किया अवलोकन

आगामी विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु बॉर्डर थाना सोमनी, बोरतलाव, बागनदी, छुरिया एवं डोंगरगांव का भ्रमण कर लिया जायजा…पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं बॉर्डर पर पहुंच कर की गई वाहनों की चेकिंग…पूर्व में थाना बोरतलाव अंतर्गत महाराष्ट्र बॉडर्र में हुए नक्सल मुठभेड़ के घटना स्थल का किया निरीक्षण…डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मेला ड्यूटी में लगे बल एवं रूट का भी किया मुआयना…

राजनांदगांव। दिनांक 17.10.2023 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा विभिन्न थाना चौकियों का किया दौरा। भ्रमण के दौरान आगामी विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु बॉर्डर थाना सोमनी, बोरतलाव, बागनदी, छुरिया एवं डोंगरगांव का भ्रमण कर थाना बिल्डिंग, बैरक, शस्त्रागार, मालखाना, मोर्चा आदि का किया गया।

निरीक्षण एवं थाने में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्या पूछ कर निदान हेतु आश्वासन दिया गया और आगामी विधानसभा चुनाव शांति एवं निष्पक्ष रूप सम्पन्न कराने हेतु बॉर्डर एरिया सील करने एवं जिले के बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग करने एवं आपराधिक गतिविधियों के साथ साथ नक्सल आसूचना संकलन करने का भी दिया गया निर्देश। थाना प्रभारियों को सरहदी थानों से समन्वय स्थापित कर नक्सल ऑपरेशन को तेज करने कहा गया।

Related Posts