BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP भावना गुप्ता ने कृषि उपज मण्डी परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बेमेतरा। दिनांक 24.11.2023 दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता (भा.पु.से.) ने कृषि उपज मण्डी बेमेतरा परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी बेमेतरा ने सुरक्षा बलों की डियूटी, बैरिकेडिंग आदि के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होने कृषि उपज मण्डी बेमेतरा स्ट्रांग रूम परिसर में तैनात जवानों को सजगता के साथ स्ट्रांग रूम की निगरानी करने के निर्देश दिये। विधानसभा निर्वाचन की मतगणना रविवार 3 दिसम्बर 2023 को सुबह 08 बजे से की जायेगी। एसपी ने मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, प्रशिक्षु डीएसपी बृज किशोर यादव, रक्षित निरीक्षक मनीष राजपूत, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts