BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP भावना गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने 129 वाहनों की सरप्राइज चेकिंग कर वसूले 77700₹ अर्थदंड

वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना…वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने दिया गया समझाईश…129 प्रकरण में कुल 77,700 /- रूपये लिया गया समन शुल्क…

बेमेतरा। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए एवं चुनाव आयोग के द्वारा दिये गये निर्देशो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता (भा.पु.से.) मार्गदर्शन में जिला बेमेतरा के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रो में संदिग्ध व्यक्तियों सहित संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा एवं थाना बेमेतरा व यातायात स्टाफ के द्वारा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के सामने में सरप्राइज चेकिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग किया गया।

इस विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आम जनों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दिया गया। यातायात नियमो के उल्लंघन करते पाये जाने पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं यातायात पुलिस द्वारा प्रेषर हार्न में 09 वाहन चालको, बिना हेल्मेट, तीन सवारी एवं अन्य यातायात के नियमो का पालन नही करने पर 34 लापरवाह चालको कुल के विरूद्ध कार्यवाही कर 35,600/- रूपये समन शुल्क लिया गया।

साथ ही जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर दिनांक 27.10.2023 को मोटर व्हीक्ल एक्ट के तहत यातायात बेमेतरा 10 चालान में 10 व्यक्ति, थाना बेमेतरा 09 चालान में 09 व्यक्ति, थाना नवागढ 09 चालान में 09 व्यक्ति, थाना नांदघाट 07 चालान में 07 व्यक्ति, थाना खम्हरिया 10 चालान में 10 व्यक्ति, थाना दाढी 08 चालान में 08 व्यक्ति, थाना साजा 13 चालान में 13 व्यक्ति, थाना बेरला 05 चालान में 05 व्यक्ति, थाना परपोडी 05 चालान में 05 व्यक्ति, थाना चंदनू 01 चालान में 01 व्यक्ति, चौकी देवकर 04 चालान में 04 व्यक्ति, चौकी मारो 04 चालान में 04 व्यक्ति, चौकी कंडरका 04 चालान में 04 व्यक्ति, चौकी देवरबीजा 05 चालान में 05 व्यक्ति, कुल 86 चालान में 86 वाहन चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध 86 प्रकरण में कुल 42,100 /- रूपये समन शुल्क लिया गया।

चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना नंबर गाडी, बिना हेलमेंट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, बिना कागजात, प्रेषर हार्न, नोपार्किंग, तीव्र ध्वनी वाले सालेंसर लगाकर वाहन चलाने आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वालों की जांच कर कार्यवाही की गई। वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाये एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। और वाहन चालको को बताया कि वाहन में नंबर नही लिखें होने पर समन शुल्क लिया जाता है। इसलिए बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग नहीं करने की जानकारी दी। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Posts