जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर
एवं अति0 पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के
द्वारा दीपावली पर्व की अवसर पर वृद्धा आश्रम ग्राम खोखरा जिला जांजगीर-चाम्पा जाकर वृद्वजनो को मिलकर उनकी समस्याओं के संबंध में समक्ष में चर्चा किया गया तथा दीपावली पर्व की मंगल शुभकामनाए दी गई।
जिसमें डा0 पुष्पेन्द्र लहरे जिला टीका-करण अधिकारी जिला अस्पताल जांजगीर, प्रदीप जोशी रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस लाईन में पदस्थ अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण भी उपस्थित रहें।











