BREAKING

Uncategorised

SP प्रशांत ठाकुर ने सेवानिवृत्त निरीक्षक एवं जिले से अन्य जिला स्थानातरित अधिकारियों की दी विदाई

SP प्रशांत ठाकुर ने सेवानिवृत्त निरीक्षक एवं जिले से अन्य जिला स्थानातरित अधिकारियों की दी विदाई

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, अति0 पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के द्वारा निरीक्षक कुमार सिंह उसेंडी चौकी प्रभारी अड़भार का पुलिस विभाग में सेवा अवधी पूर्ण होने से पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में सम्मान कार्यक्रम
आयोजित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

उन्हें स्मृति चिन्ह, उपहार एव साल श्रीफल से सम्मानित किया गया साथ ही मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देशानुसार ढाई वर्ष पूर्ण कर चुके अधिकारियो को स्थानान्तरण करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी बिलासपर रेंज बिलासपुर द्वारा रेंज के अन्य जिला में स्थानान्तरण किया गया है।

जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा द्वारा इस इकाई से 06 सउनि को बिलासपुर, 03 सउनि को रायगढ़ एवं 05 सउनि को जिला कोरबा के लिए कार्यमुक्त किया जाकर नवीन जिला में पदस्थापना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

कार्यमुक्त अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुशासन में रहकर कर्तव्यो का निष्ठा पूर्वक पालन करने, अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु समझाईस दी गई। उपरोक्त कार्यक्रम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारीगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Posts