BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांत ठाकुर ने थाना मेचका का किया वार्षिक निरीक्षण, रजिस्टरों तथा आर्म्स एम्यूनेशन के रखरखाव का बारीकी से किया निरीक्षण

 

धमतरी। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने थाना मेचका के वार्षिक निरीक्षण में पहुंचे। जवानों का परेड का निरीक्षण किये एवं जवानों के वेशभूषा चेक कर उत्तम वेशभूषा पाये जाने वाले जवानों को पुरस्कृत किया एवं वेशभूषा साफ सुथरी नहीं पाये जाने पर चेतावनी दिया गया।

यहां उन्होंने थाना का वार्षिक निरीक्षण किए जहाँ हवालाती सामान, रोजनामचा, जरायमों, अपराधियों की समीक्षा, आकास्मिक मृत्यु प्रकरण, लंबित शिकायतों आदि की समीक्षा कर दस्तावेजों को खंगाला साथ ही बंदूक लाइसेंस, पेंशनदार, आर्म्स की भी बारीकी से जांच – पड़ताल की गई एवं लंबित शिकायत, लंबित अपराधों एवं लंबित मर्ग को भी तत्काल निराकरण के निर्देश दिया गया।

थाना परिसर तथा कार्यालय कक्षों का निरीक्षण कर वहां रखी सामग्रियों को देखा गया एवं साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान सभी दस्तावेज एवं थाने में अन्य समानों का रखरखाव दुरूस्त पाया। पुलिस अधीक्षक ने थाना के निरीक्षण में संतोषजनक पाये एवं कुछ कमियों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक ने मेचका थानें के जवानों से रूबरू होकर उनका हाल चाल जाने समस्याओं के बारे में पूछा गया एवं सभी जवानों को सतर्कता एवं सजगतापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी.नक्सल आर.के.मिश्रा, सीआरपीएफ. के अधिकारी,थाना मेचका से सउनि.कमिलचंद सोरी एवं थाना मेचका के अधिकारी – कर्मचारी मौजूद उपस्थित थे।

Related Posts