BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांत ठाकुर ने जिले के 10वीं-12वीं टॉपर्स छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

 

दसवीं एवं बारहवीं के टापर्स छात्र/छात्राओं का मनोबल बढाने व प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया था, टापर्स छात्र/छात्राओं को पुष्प गुच्छ,प्रतीक चिन्ह एवं गिफ्ट देकर किया गया सम्मान…

धमतरी। आज पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी स्कूल में टॉपर्स छात्र , छात्राओं को आज पुलिस कार्यालय धमतरी में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा आज धमतरी जिले के सीजी बोर्ड के हाईस्कूल / हायर सेकेंडरी स्कूल के टॉपर्स छात्र / छात्राओं को पुष्प गुच्छ,प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं सभी टॉपर छात्र / छात्राओं से आगे कि पढाई के संबंध में चर्चा किये एवं इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र/छात्राओं से उनका परिचय पूछा गया एवं सभी से क्या बनना चाहते हो पूछने पर कुछ बच्चों ने आईएएस .कुछ ने सांइटिस्ट एवं आईएएस.बनने कि इच्छा जाहिर किए। पुलिस अधीक्षक ने पढ़ाई में और आगे बढ़ने के लिए और क्या-क्या करना है उसके बारे में टिप्स एवं मार्गदर्शन दिया गया।

सम्मानित किए जाने वाले मेधावी छात्र/छात्राओं का नाम
कक्षा बारहवीं से :-
01 कु.श्रिया पान्डेय मॉडल इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी 95% रेंक 6th
02 कुशांक देवांगन मॉडल इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी94% रेंक 10th
कक्षा दसवीं से
01 ओकेश कुमार साहू कुमार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तर्रागोंदी 97% रेंक 8th
02 विवेक कुमार देवांगन साहू अजिम प्रेमजी हाईस्कूल शंकरदाह धमतरी 97.67% रेंक 5th
03 भूपेश कुमार गजेंद्र शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बोरसी 97% 9th

इस अवसर पर अति पुलिस · अधीक्षक , उप पुलिस अधीक्षक मुख्या जी.सी.पति, उप पुलिस (एस.जे.पी.यू.) भावेश साव, उप पुलिस अधीक्षक अजाक रागिनी मिश्रा, सूबेदार रेवती वर्मा, स्टेनो अखिलेश शुक्ला सहित छात्र छात्राओं एवं उनके परिजन एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts