BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही: वैध संरक्षण से नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर कार में बैठाकर भागकर ले जा रहे 04 आरोपी गिरफ्तार

 

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.08.22 के दोपहर करीब 1.30 बजे आरोपी उमेश राव अपने 03 दोस्त के साथ एक मटमैला रंग के कार में इनके गांव आकर इनके नातिन को उनके बिना सहमति के शादी करने का प्रलोभन देकर कार में बैठाकर भगाकर ले जा रहे थे, जिसको प्रार्थी ने नाबालिग नातिन को अपने संरक्षण में रखा था। उमेश राव के कार से ले जा रहा है जिसको प्रार्थी के गांव के लोग भी देखे हैं जिसका लिखित रिपोर्ट के आधार पर थाना अर्जुनी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवचना में लिया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में डीएसपी सारिका वैद्य के नेतृत्व में थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्यवाही कर विवेचना के दौरान पूछताछ पर ये बात भी सामने आई जिसमें शांति नगर कुरूद के उमेश राव के साथ पिड़िता का 01 वर्ष से जान पहचान थी एवं बात चित भी थी,जो की दिनांक 24.08.22 को यह उमेश राव ने मोबाईल से फोन किया और बोला की वह उसे लेने के लिये कार में आ रहा है तब पिड़िता अपने नाना के घर में थी आरोपी पिड़िता के नाना के घर से आकर मिलने के बाद पिड़िता को उमेश राव अपने दोस्त कुंदन विश्वकर्मा, करण ध्रुवंशी एवं बृजेश उर्फ विरझु साहू के साथ उनके अल्टो कार कमाक- MH – 31CV – 5323 में उसे जबरन बिठाकर शादी करने का प्रलोभन देकर भगाकर ले जा रहे थे। जिसे इसके नाना के द्वारा गाव वालों के साथ उनके कार को रोककर उमेश राव एंव उनके दोस्तों के चंगुल से पिड़िता को छुड़ाया गया है।

बाद पिड़िता का शाररिक स्वास्थ परीक्षण जिला अस्पताल धमतरी से कराया गया है, जहाँ पर डॉक्टर के द्वारा पिड़िता को शाररिक रूप से फिट होना लेख किया गया है। आरोपियों की पतासाजी हेतु हमराह स्टाफ के कुरूद रवाना होकर प्रकरण के आरोपी उमेश राव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने घटना दिनांक 24.08.22 को उसके साथी कुंदन विश्वकर्मा , करण घुवंशी एव बृजेश उर्फ निरझु साहू के साथ उनके अल्टो कार में
जबरन बिठाकर शादी करने का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाना स्वीकार किये ।

जिसके आधार पर संदेही कुंदन विश्वकर्मा, करण ध्रवंशी एवं बृजेश उर्फ बिरझु साहू सभी को पुलिस हिरासत में लेकर गवाहों के समझ कथन लेखबद्ध किया गया तथा आरोपी उमेश राव के द्वारा घटना में प्रयुक्त एक मोबाईल सेट ओप्पो कम्पनी वाय -12 नीला रंग का जिसमें एयरटेल कम्पनी का मोबाईल सीम नम्बर 7879521239 लगा है उसे करने पर तथा आरोपी कुंदन विश्वकर्मा के द्वारा पेश करने पर एक ग्रे कलर का अल्टो कार कमांक- MH 31CV – 5323 को गवाहों के समक्ष जप्त कर किया गया एवं आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी अपराध क्रमांक : 267/22 ,धारा -336.366.34 भादवि०के तहत
अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को दिनांक -24.08.22 गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम : – 01. उमेश राव पिता आनंद राव उम्र 20 वर्ष साकिन शांति नगर बजरग मंदिर के पास कुरूद जिला धमतरी।

02 कुंदन विश्वकर्मा पिता छबीलाल विश्वकम उम्र 38 वर्ष साकिन शांतिनगर कारगील चौक कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी।

03. करण ध्रुवंशी पिता नारायण ध्रुवंसी उम्र 19 वर्ष साकिन शांतिनगर पंकज वेल्डिंग के पीछे कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी।

04.बृजेश उर्फ बिरझु साहू पिता डुमन बाल साहू उम्र 24 वर्ष साकिन शांतिनगर पंकज वेल्डिंग के पीछे कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी।

फोटो आरोपीगण…

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में सहा.उनि. अमित सिंह, राजेंद्र सोरी,प्रआर.विजय पति,आरक्षक हेमू हिरवानी, महिला आर. शबा मेमन का विशेष योगदान रहा।

Related Posts