BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही: 85 लाख रुपये का धोखाधड़ी करने वाला आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार, आरोपी नौकरी लगाने और जमीन विवाद निपटाने के नाम पर लिया लाखो रुपये

पुलिस अधीक्षक धमतरी के त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर लगभग 85 लाख का धोखाधड़ी करने के मामले में राहुल कुमार वर्मा उर्फ बुधराम पिता गिरवर वर्मा उम्र 32 वर्ष सा० गोपालपुर थाना छुई खदान (राजनांदगांव) को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज रविवार को राहुल कुमार वर्मा उर्फ बुधराम पिता गिरवर वर्मा उम्र 32 वर्ष सा गोपालपुर थाना छुई खदान जिला राजनांदगांव गिरफ्तार किया गया है।

विदित हो कि राहुल कुमार वर्मा उर्फ बुधराम पिता गिरवर वर्मा उम्र 32 वर्ष सा. गोपालपुर थाना छुई खदान जिला राजनांदगांव कोतवाली धमतरी थाने में धोखाधडी का मामला दर्ज हुआ था जिसको लेकर पुलिस ने त्वरि्त कार्यवाही की। प्रार्थी वासुदेव साहू धमतरी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था जिसमें आवेदक द्वारा करीबन डेढ़ वर्ष पहले रोजगार कार्यालय में राहुल और मैं से जान पहचान हुआ एवं खाद विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 850000 एवं उनके बहन को नर्स विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 500000/-तथा जमीन विवाद को निपटारा के लिए 3000000/- तथा उसी तरह विभिन्न लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर फरार हो गया था।

जिसे उनकी सकुनत से गिरफ्तार किया जिसके पास से एक सफेद मारुति सुजुकी सियाज कार 3 नग सोने की अंगूठी एक विवो एंड्राइड मोबाइल नगदी ₹10000/- जप्त किया गया। ठगी करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 81/22 धारा 420,120बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने शिकायत के बाद थाना प्रभारी कोतवाली को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जांच के बाद धोखाधडी के मामले में राहुल कुमार वर्मा उर्फ गोदाम को विधीवत गिरफ्तार किया गया है, जिसे आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 81/22 धारा 420,120बी भादवि के तहत था अपराध पंजीबद्घ

Related Posts