“हमर बेटी हमर मान’’ कार्यक्रम के तहत् पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा लगातार स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओ से हो रहे रूबरू…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा दिनांक 07.11.2022 को 02 थाना क्षेत्र (1) पुलिस थाना सोमनी क्षेत्र के ग्रा टेडेसरा में शा0उच्च0 माध्यमिक विद्यालय टेडेसर एवं (2) ओ.पी. चिचोला क्षेत्र के ग्राम लालबहादुर नगर के प्राथमिक शाला, माध्यमिक विद्यालय, शा0उच्च0 माध्यमिक विद्यालय, हायर सेकेंडरी स्कूल लालबहदुर नगर पाथरी में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा चलाये जा रहे अभियान “हमर बेटी हमर मान” कार्यक्रम के तहत् बालक/बालिकाओ से मिलकर एस.पी. ठाकुर द्वारा उनको सुरक्षा सुनिश्चित करने अभिव्यक्ति एप, घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, सायबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, कैरियर गाईडेंस के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र/छात्राओ के डिसीप्लीन की तारीफ भी किया, नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा से समाज और परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को बताकर नशे से दूर रहने की समझाईस दी गई। सायबर अपराध से बचने के लिए फेसबुक, वाट्सअप, इस्टाग्राम, टेलीग्राम में अंजान व्यक्ति से फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने, अपना फोटो, विडिया, आधार नम्बर, ओटीपी, सीव्हीव्ही दूसरो को शेयर न करने, अंजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गये लिंक को टच ना करें। किसी प्रकार की उत्पीड़न लैंगिक शोषण होने पर अभिव्यक्ति एप के माध्यम से शिकायत करने की समझाईश दी गई तथा यातायात के नियमों की जानकारी दिया गया ।
साथ ही बच्चों को उच्च शिक्षा पाने व अपने सपनों को साकार करने हेतु मेहनत संघर्ष करने की शिक्षा एवं मार्गदर्शन दिये। इस दौरान डीएसपी आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. नेहा वर्मा द्वारा रक्षाटीम के साथ कार्यक्रम में सम्लित होकर बालिकाओं को किसी प्रकार के हमला से बचने के उपाय कराटे के स्टेप्स आदि प्रदर्शित कर उनका मनोबल बढ़ाया और अभिव्यक्ति एप उनके मोबाईल में डाउनलोड करवाया गया।
उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल, डीएसपी नेहा वर्मा, शा0उच्च0 माध्यमिक विद्यालय टेडेसरा के प्रचार्य दीपक ठाकुर, थाना प्रभारी सोमनी विनय सिंह बघेल एवं प्राथमिक शाला, माध्यमिक विद्यालय, शा0उच्च0 माध्यमिक विद्यालय, हायर सेकेंडरी स्कूल लालबहदुर नगर पाथरी के प्रचार्य कांशीराम चन्द्रवंशी व शिक्षकगण, ओपी चिचोला प्रभारी चेतन चन्द्राकर, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।















