BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP ने नक्सल प्रभावित इलाक़ो का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जवानों का बढ़ाया मनोबल

गरियाबंद। नक्सल सप्ताह में किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने नक्सल प्रभावित इलाक़ो का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने इलाक़ो में तैनात जवानों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए।
विदित हो अभी माओवादियों द्वारा नक्सल सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान वे किसी भी तरह की घटना को अंजाम दे सकते है। इन्ही सब कारणों को मद्देनजर आज पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने  जिले के नक्सल प्रभावित इलाक़े के साथ साथ  दर्रीपारा, धवलपुर पुलिस कैंप एवं सीआरपीएफ़ कैंप का भी निरिक्षण किया।
श्री पटेल ने इन कैंपो में नक्सल मूवमेंट पर अतिरिक्त नज़र रखने के साथ साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी में स्वयं के बचाव के भी निर्देश दिए है। उन्होंने जवानों से इस सम्बंध में विस्तार से चर्चा भी की। एसपी श्री पटेल जवानों की समस्याओं से भी रूबरू हुए और बड़ी ही सहजता से उनकी समस्याओं का निराकरण किया। उनके इस आकस्मिक दौरे से जवानों में स्फूर्ति का संचार हुआ और उनका मनोबल भी बढ़ा। श्री पटेल ने जवानों को उनकी ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद देकर उनका हौसला बढ़ाया।

Related Posts