BREAKING

Uncategorised

SP त्रिलोक बंसल पर हाथी ने किया हमला, सर पर लगी गंभीर चोट, इलाज के लिए बिलासपुर रेफर

भिलाई। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर मिली है। जिले के एसपी त्रिलोक बंसल पर हाथियों ने हमला कर दिया है।

एसपी हाथियों को देखने पेंड्रा के अमारू जंगल पहुंचे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी को सिर पर गंभीर चोट आई है। उनके साथ उनकी पत्नी श्वेता बंसल भी मौजूद थी।

उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। गौरेला पेण्ड्रा मरवाही की एएसपी अर्चना झा ने घटना की पुष्टि की है।

Related Posts