खैरागढ़। केसीजी पुलिस द्वारा सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केसीजी पुलिस द्वारा जिले के शहीद पुलिसकर्मी के परिवारों को सम्मानित किया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने शहीद परिवार के सदस्यों को साल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित कर उनकी समस्याओं को जाना और निराकरण किया।
पुलिस अधीक्षक केसीजी त्रिलोक बंसल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के शहीद आर0 निकेश यादव के माता निर्मला बाई यादव एवं पिता पुरषोत्तम यादव व भाई उनि0 (अ) ओकेश यादव को अधिकारियों की देखरेख में सम्मान आमंत्रित कर उन्हें साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
एसपी केसीजी ने शहीद परिवार के सदस्यों से कहा छत्तीसगढ़ शासन, प्रशासन व पुलिस सदैव आपके साथ है। जिला पुलिस परिवार का मुखिया होने के नाते आपकी समस्याओं का निराकरण करने की जिम्मेदारी मेरी है, जब भी कोई समस्या हो तो बेहिचक अपनी समस्या मुझसे साझा करें जिसका यथाशीघ्र तत्काल निराकरण किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने शहीद परिवार के सदस्यों से उनकी समस्याओं को जाना और निराकरण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम व रक्षित निरीक्षक के.देव राजू सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की ली गई क्राईम मीटिंग: पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला केसीजी में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल जिला केसीजी के द्वारा वर्तमान समय में हो रही घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नितेश कुमार गौतम अति0 पुलिस अधीक्षक व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ, गंडई़ लालचंद मोहले एवं थाना प्रभारियों की संयुक्त मीटिंग लिया गया मीटिंग दौरान अपराध नियंत्रण के संबंध में समस्त थाना प्रभारियों को नवीन कानून को ध्यान में रखते हुये थानों में लंबित अपराधो एवम शिकायतो को शीघ्र निकाल करने, विवेचना में ई-साक्ष्य ऐपलीकेशन के उपयोग साथ ही रोड ऐक्सिडेंट मामले में आईरेड पोर्टल में एंट्री करने हेतु विशेष हिदायत दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने साइबर संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले ग्रामों एवं कस्बो में समर्थ अभियान के तहत साइबर जागरूकता, नवीन कानून के बारे में लोगो को अधिक से अधिक जागरूक करे स इसके अतिरिक्त साइबर संबंधी अपराधो के बारे में लगातार ठगे जा रहे आम जनता के समस्याओं का निराकरण करे।
थानों में पंजीबद्व अपराधों , शिकायतों व मर्ग का अधिक से अधिक निकाल करें। लंबित चालानो को माननीय न्यायालय में अविलम्ब पेश करें। समर्थ अभियान के तहत आम जनता को यातायात नियमों एवं साइबर संबंधी जानकारी प्रदान करें। अपराध नियत्रंण हेतु पूर्व में गिरफ्तार एवम संदिग्ध व्यक्तियों के फिन्गर प्रिन्ट लिए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। एवं अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगो एवं गांजा तस्करों के विरूद्व लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जिससे की आम जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाए। वहीं सड़क दुर्घटना में नियंत्रण हेतु चौक चौराहों पर बेहतर पुलिसिंग कर अनियंत्रित गाड़ियों पर नियंत्रण करने एवं यातायात नियमो का पालन किया जा सके इसके बारे में विशेष समझाईस दी गई।साथ ही क्रिसमस एवं नववर्ष के मद्देनजर असामाजिक गतिविधियों पर नियत्रंण एवं अपराध रोकने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिया गया। उपरोक्त मीटिंग में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाखाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थें।
















