BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP त्रिलोक बंसल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अति नक्सल प्रभावित दूरस्थ थाना क्षेत्रो का किया आकस्मिक भ्रमण

मध्य प्रदेश राज्य के सरहदी जिला बालाघाट से लगा हुआ थाना साल्हेवारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खादी अन्तर्राज्यीय पुलिस चेक पोस्ट का किया गया निरीक्षण…चेकपोस्ट ड्यिूटी में लगे अधिकारियो/कर्मचारियों को वाहन चेकिंग करने के संबंध में दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश…

खैरागढ़। दिनांक 19.03.2024 को जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अति नक्सल प्रभावित, अन्तर्राज्यीय सीमा में लगे पुलिस चेक पोस्ट एंव थाना साल्हेवारा तथा मोहगाॅव के सामने लगे पुलिस चेक पोस्ट का निरीक्षण कर यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियो पर चालानी कार्यवाही करने तथा अन्तर्राज्यीय सीमा से किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री परिवहन न हो की बारीकी से चेकिंग करने हिदायत दिया गया तथा रोड़ में चलने वाले आम नागरिको को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखने हिदायत दिया गया।

थाना साल्हेवारा में पदस्थ अधि0/कर्मचारियोे को वाहन चेकिंग करने के संबंध सभी व्यक्तियांे से मधुरतापूर्ण व्यवहार करने निर्देश दिया गया। थाना साल्हेवारा का भ्रमण कर थाना स्टाॅफ एवं छ0ग0 बल के जवानो से मिलकर हालचाल जानकर बुनयादी सुविधाओ का जायजा लिया गया एवं उत्साहवर्धन किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ एवं अभेद्य बनाने बाबत आवश्यक संसाधनो की पूर्ति हेतु पत्राचार करने निर्देश दिया गया तथा चैबीस घण्टे एमसीपी लगाकर सघन वाहन चेकिंग करने निर्देशित किया गया इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले, थाना प्रभारी साल्हेवारा निरीक्षण जितेन्द्र बंजारे, थाना प्रभारी मोहगाॅव निरीक्षक आलोक, सी0ए0एफ0 के जवान उपस्थित रहे। थाना साल्हेवारा एवं मोहगांव द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक  के द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने दिए गए सख्त निर्देश: जिले के पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल (आईपीएस) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे के दिशा निर्देश पर होली त्यौहार में शराब पीकर वाहन, तीन सवारी, रफ ड्राइविंग,मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन चलाते पाए जाने वाले व यातायात नियमों का पालन नहीं करने से सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु और गंभीर चोट एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु जिले के सभी थानों एवम यातायात शाखा को सख्त दिशा निर्देश प्राप्त हुआ।

जिसके परिपालन में जिले के सभी थाना/ चौकी के थाना प्रभारी के नेतृत्व मे अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग पॉइंट लगाकर मोटर व्हीकल एक्ट कार्रवाई किए जाने के दौरान कुल 14 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने से उनके विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही किया गया।

जिसमे यातायात से

1. सोहन उर्फ सोनू वर्मा पिता श्रवण वर्मा उम्र 24साल साकिन उदयपुर थाना छुईखदान

छुईखदान से
2. दिनेश निषाद s/o घनिया निषाद उम्र 35 वर्ष साकिन कटंगी कला थाना खैरागढ़ जिला के सीजी
3. टुमन लाल वर्मा पिता राम जी वर्मा वर्ष 25 साल साकिन ग्राम कातलवाही थाना छुईखदान जिला केसीजी
4. कोमल जंगल पिता नंदू राम जंघेल उम्र 36 वर्ष साकिन भूलाटोला थाना छुईखदान

जालबांधा से
5. गोविंद साहू पिता प्रथम साहू उम्र 56 वर्ष ग्राम छोटे टेमरी थाना घुमका जिला राजनांदगांव
6. मोहम्मद हारुन रशीद पिता मोहम्मद याकूब मकान नंबर 57 वार्ड नंबर 21 हाउसिंग बोर्ड भिलाई दुर्ग

गंडई से
7. मोहम्मद रमजान पिता रकीब मोहम्मद उम्र 28 वर्ष साकिन लाखाटोला थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम
8. कोमेश कुमार साहू पिता कुंजलाल साहू उम्र 26 वर्ष साकिन खैरी थाना छुईखदान

खैरागढ़ से

9. मुकेश वर्मा पिता गोकुल वर्मा उम्र 34 वर्ष साकिन मुतेड़ा नवागांव थाना खैरागढ़ जिला केसीजी

10. कोमल वर्मा पिता सुंदर वर्मा उम्र 42 वर्ष शौकीन बोईरडीह थाना खैरागढ़ जिला केसीजी
11. उपेंद्र वर्मा पिता ईश्वर वर्मा साकिन संडी थाना खैरागढ़ जिला केसीजी

ठेलकाडीह से

12. मूलचंद साहू पिता इतवारी साहू उम्र 46 वर्ष साकिन मरकाम टोला थाना ठेलकाडीह जिला केसीजी
13. राजेश कुमार सान पिता अमोली राम सान उम्र 43 वर्ष साकिन कलेवा थाना घुमका जिला राजनांदगांव
14. सुकालू राम ठाकुर पिता घुनूराम ठाकुर उम्र 40 वर्ष साकिन नवागांव (अनन्या) थाना मोहारा जिला राजनांदगांव
उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर उनके वाहनों को जप्त किया गया है जिसे माननीय न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया जाएगा तत्पश्चात उनके लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी।

Related Posts