BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP त्रिलोक बंसल ने चोरी के 9 मामलों का किया खुलासा: एक अपचारी सहित 7 आरोपियों से लाखो के सोना- चांदी जेवरात एवं मोटर सायकल सहित नगदी बरामद

चोरी की घटनाओ को रोकने हेतु कड़े निर्देश एवं कसावट पश्चात जिले में हो रही चोरियों के सरगना सहित गिरोह को माल सहित पकडकर चोरो के गिरोह का किया गया पर्दाफाश…सुने घरो में घुस कर दिन में चोरी करने वाले आरोपियों के गिरोह के 06 आरोपी एवं एक अपचारी बालक को किया गया गिरफ्तार…

खैरागढ़। थाना खैरागढ़ क्षेत्र में विगत एक वर्ष से अज्ञात चोरो द्वारा दोपहर एवं रात्रि में सूने घरो एवं दुकानो में घुस कर चोरी करने की घटनायें लगातार हो रही थी, जिसमें वर्तमान दिनांक तक चोरी के आरोपियों की लगातार पता तलाश किया जा रहा था। इस दौरान नव पदस्थ श्रीमान पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारीयों का क्राईम मीटिंग लेकर हरहाल में चोरी की घटनाओं को रोकने एवं अज्ञात चोरो को पकड़ने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे।

जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय एवं अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के दिशा निर्देश पर पुलिस चौकी जालबांधा प्रभारी प्रशिक्षू उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा लहरे के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया एवं क्षेत्र के संदेही व्यक्तियों से लगातार पुछताछ कर मुखबीर लगाया गया।

जिसके परिणाम स्वरूप संदेही अभिषेक साहू पिता ईश्वरी साहू उम्र 18 साल साकिन ग्राम करमतरा को चोरी की घटनाओ के संबंध में कड़ाई से पुछताछ करने पर उसके एवं गिरोह के सदस्यो द्वारा पुरे खैरागढ़ क्षेत्र में होने वाली चोरी की घटनाओं में शामिल होना एवं दोपहर एवं रात्रि के समय में सुने घरो का ताला तोडकर सोने चांदी एवं नगदी रकम, धान के कट्टो सहित लाखो की चोरी की घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किया।

घटनाओ में शामिल आरोपियों जिनमें नाम 1. अभिषेक साहू पिता ईश्वरी साहू उम्र 18 साल साकिन ग्राम करमतरा 2. मकसुदन साहू पिता बनबोध साहू उम्र 20 साल साकिन करमतरा 3. अजय सेन पिता राजू सेन उम्र 19 साल गा्रम करमतरा 4. पिन्टु साहू उर्फ धनेश्वर साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 19 साल ग्राम करमतरा, 5.गौतम जैन पिता शीतल जैन उम्र 36 साल साकिन ज्वेलरी दुकान खैरागढ़ (सोना चांदी खरिददार) 6.अश्वन धनकर पिता आत्माराम धनकर उम्र 33 साल साकिन बिजलदेही (धान खरिददार) 7.टाली उर्फ नितेश विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 21 साल साकिन कोहका भिलाई 8.अपचारी बालक का होना बताकर

सभी आरोपियों से पृथक पृथक (1).एक सोने का 1.5 तोले का हार (2).तीन मंगलसूत्र, (3).तीने सोने का पत्ति (4).2 नग सोने का लॉकेट, (5).सोने का तीन बाली, (6).10 सोने का गेहू दाना (7). दो नग सोने का झुमका (8).12 नग चांदी का पायल (9).तीन चांदी का बड़ा करधन, (10)13 जोड़ी बिछिया (11)., चांदी का बाल खुल (12).चंादी का चाबी का गुच्छा, (13).एक नग चांदी का चैन, (14) तीन नग चांदी का बाल क्लीप, (15).24 धान का कट्टा (16). 02 नग मो0सा0 (17).एक नग रेंजर सायकल, (18).नगदी रकम 26 हजार रूपये (19). एक नग मोबाईल (22). चांदी का कड़ा कुल जुमला लगभग 06 लाख रूपये की संपत्ति आरोपियों से बरामद कर जप्त किया गया है।

आरोपियों द्वारा शरहदी जिलो के थानो में भी चोरी की घटनायें कारित किये गये है इस संबंध में शरहदी थानो से संपर्क किया जा रहा है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे चौकी प्रभारी उपपुलिस अधीक्षक प्रतिभा लहरे,थाना प्रभारी थाना खैरागढ़ निरीक्षक राजेश देवदास, सउनि बिरेन्द्र चन्द्राकर आरक्षक प्र.आर. सियाराम धुर्वे, प्र.आर. रघुनाथ सिदार, आर. सूरज शर्मा, केशव चन्द्रवंशी, साइबर टीम सायबर सेल प्रभारी सउनि0 टैलेश सिंह, प्र0आर0आशीष वर्मा, कमलेश श्रीवास्तव , आर0 त्रिभुवन यदु, कमलकांत, चंद्र विजय सत्यनारायण साहू, जयपाल कैवरतृ का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

चोरी में संलिप्त आरोपी
1. अभिषेक साहू पिता ईश्वरी साहू उम्र 18 साल साकिन ग्राम करगतरा
2. मकसुदन साहू पिता बनबोध साहू उम्र 20 साल साकिन करमतरा
3. अजय सेन पिता राजू सेन उम्र 19 साल गा्रम करमतरा
4. पिन्टु साहू उर्फ धनेश्वर साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 19 साल ग्राम करमतरा,
5.गौतम जैन पिता शीतल जैन उम्र 36 साल साकिन ज्वेलरी दुकान खैरागढ़ (सोना चांदी खरिददार)
6.अश्वन धनकर पिता आत्माराम धनकर उम्र 33 साल साकिन बिजलदेही (धान खरिददार)
7.टाली उर्फ नितेश विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 21 साल साकिन कोहका भिलाई
8.अपचारी बालक।

आरोपियों से बरामद चोरी की मश्रूका का अपराध की सूची
1.अपराध क्रमांक 03/24 धारा 457,380 भादवि0 घटना स्थल खैराबना थाना खैरागढ़
2.अपराध क्रमांक 04/24 धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल बैगाटोला थाना गातापरा
3. अपराध क्रमांक 16/24 धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल पेन्ड्री थाना खैरागढ़
4. अपराध क्रमांक 49/24 धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल गाडाडीह थाना खैरागढ़
5. अपराध क्रमांक 53/24 धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल मंदराकुही थाना खैरागढ़
6.अपराध क्रमांक 64/24 धारा 457,380 भादवि, घटना स्थल देवारीभाठ थाना खैरागढ़
7.अपराध क्रमांक 74/24 धारा 379 भादवि, घटना स्थल राहूद चौकी जालबांधा
8.अपराध क्रमांक 75/24 धारा 457,380 भादवि0 घटना स्थल शनि मंदिर चौकी जालबांधा
9.अप0क्र0 78/24 धारा 379 भाादवि0 घटना स्थल पवनतरा चौकी जालबांधा

Related Posts