BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ.लाल उमेद सिंह पंडरिया अनुविभाग के आमजनों की समस्याओं से हुए रूबरू, कोटवारो का किया सम्मान, बचपन बचाओ बच्चे पढ़ाओ अभियान का किया शुभारंभ

जिले के चारों अनुविभाग से जनदर्शन में कुल 16/ आवेदन प्राप्त हुए जिममें 15/ का तत्काल निराकरण किया गया, (1)कवर्धा अनुविभाग से प्राप्त आवेदन 01/ निराकरण 01/(2) बोड़ला अनुविभाग से प्राप्त आवेदन 03/ निराकरण 03,(3) पंडरिया अनुविभाग से प्राप्त आवेदन 03/ निराकरण 02,(4) लोहारा अनुविभाग से प्राप्त आवेदन 09/निराकरण 09/…

कवर्धा। पुलिस महानिदेशक रायपुर छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग ओ.पी. पाल के मार्गदर्शन में रेंज के समस्त जिलों में आमजनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनने एवं उसका उचित निराकरण करने के लिए पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपेक्ष्य में दिनांक 18/02/2022 दिन शुक्रवार को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले के चारों अनुविभाग, कवर्धा, लोहारा, पंडरिया, बोड़ला, में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पंडरिया अनुविभाग के जनदर्शन के आयोजन में स्वयं थाना पंडरिया पहुंच कर उपस्थित आम जनता से मिलकर उनके द्वारा दिये गये शिकायतों का निराकरण किया गया, साथ ही कुछ प्रकरण अन्य विभागों से संबंधित होने से उक्त शिकायत पत्रों को संबंधित विभाग तक तत्काल निराकरण हेतु भेजने के लिए आश्वासन दिया गया है, साथ ही थाना परिसर में ही कोटवार सम्मान समारोह, एवं बचपन बचाओ बच्चे पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पंडरिया क्षेत्र के ग्राम कोटवारों को नेम प्लेट, डायरी पेन तथा सफेद गमछा व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित कर ग्राम कोटवारों को क्षेत्र को पूर्णता अपराध मुक्त बनाने पुलिस का हरसंभव मदद करने तथा समय-समय पर थाना आकर उपस्थिति देने निर्देशित किया गया। क्षेत्र के घुमंतू बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कॉपी, किताब, स्कूल बैग, पेन एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण कर मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपना एवं परिवार जनों का नाम रोशन करने कहा गया।

 

थाना पंडरिया में आयोजित जनदर्शन, कोटवार सम्मान एवं बचपन बचाओ बच्चे पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम में पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी नरेंद्र कुमार बेंताल, थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक मुकेश यादव, थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक सुशील मलिक, थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक मुकेश सोम, थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक बी.पी. तिवारी, स्टेनो युवराजा असटकर, पुलिस चौकी दमापुर प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रघुवंश पाटिल, महिला सेल तथा चाइल्डलाइन टीम एवं क्षेत्र के सम्माननीय नागरिक, एवं क्षेत्रवासी तथा ग्राम कोटवार एवं छोटे बच्चे उपस्थित रहे।

साथ ही सहसपुर लोहारा अनुविभाग में उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार, पंडरिया अनुविभाग में उप. पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार बेंताल, बोड़ला अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी जगदीश उइके, कवर्धा पुलिस जनदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कपिल चंद्रा के द्वारा जनदर्शन में आम जनों की शिकायतों का निराकरण किया गया।

Related Posts