BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ. जितेन्द्र यादव ने जिला पुलिस बल के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 

 

दुर्ग रेंज के 7 जिलों से पुलिस बल के खिलाडिय़ों ने लिया भाग, बालोद जिला बल के खिलाडिय़ों द्वारा विभिन्न खेलों में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन…

बालोद। पुलिस मुख्यालय के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य जिला पुलिस बल के अधि/कर्मचारियों के मानसिक तनाव को दूर करने एवं शारिरिक फिटनेस को बेहतर बनाने रेंज स्तरीय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने समस्त रेंज प्रभारी महानिरीक्षक एवं जिले के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में दिनांक 02.12.2022 से 04.12.2022 तक दुर्ग रेंज दुर्ग में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई जिसमे रेंज के समस्त जिले, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा, (मानपुर मोहला चौकी), (खैरागढ़ छुईखदान गंडई), के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया।

उक्त खेलकूद प्रतिस्पर्धा में जिला पुलिस बल बालोद के द्वारा एथेलेटिक्स गेम, एवं रस्साकसी कबड्डी जैसे अन्य सामूहिक गेमों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। विजेता उप विजेता समस्त खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा सम्मानित किया गया व आगामी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हेतू शुभकामनाएं दी गई।

खिलाडिय़ों का नाम एवं खेल में प्राप्त स्थान की सूची

1. एएसआई देवेंद्र भदौरिया जूडो एवं कुश्ती में प्रथम,

2. महिला आरक्षक 37 लता सोनवानी,
तवा फ़ेक – प्रथम
गोला फ़ेक – द्वितीय

3. महिला आरक्षक क्र. 11 रीतू ठाकुर
200 मीटर दौड़ -प्रथम
लॉन्ग जंप -प्रथम

4.आर क्र. 06 लक्ष्मण राम
बैडमिंटन डबल्स – द्वितीय

5. आर-479 सुनील उर्वशा
(1) 1500 मीटर रनिंग- प्रथम
(2) 800 मीटर रनिंग – द्वितीय

6. आर. 327ओमप्रकाश देशमुख
110 मीटर बाधा दौड़ प्रथम
400 मीटर बाधा दौड़ द्वितीय

7.आर क्र.26 मनीष ठाकुर,
हाई जंप -प्रथम
कराटे- प्रथम

8.आर.407 नितिन देवांगन
65 kg वेट कैटेगरी बॉडी बिल्डिंग – प्रथम,
ट्रिपल जंप – प्रथम,
बाधा दौड़ – द्वितीय,
भाला फेंक- तृतीय,

9. आर. 54 मनोज साहू
बॉडी बिल्डिंग 75 kg वेट कैटेगरी – द्वितीय,
100 मीटर दौड़ – तृतीय,

सामुहिक गेम
4×100 रिले रेस- प्रथम
आर .327ओमप्रकाश देशमुख,
आर क्र. 361 परमेश्वर सिंह,
आर क्र. 26 मनीष ठाकुर,
आर क्र. 54 मनोज साहू,

4×400 रिले रेस- द्वितीय
आर .327ओमप्रकाश देशमुख,
आर.479 सुनील उर्वशा
आर.204 बलदेव कुंजाम
आर. 477 बिरेंद्र भुआर्य

कबड्डी खो खो में सिलेक्शन
आर. क्र.101 छगन सिन्हा
आर. क्र. 512 सत्यप्रकाश,

एवं सामूहिक गेम रस्साकसी-द्वितीय
1.स.उ.नि. देवेंद्र भादोरिया
2.आर.क्र.101छगन लाल सिन्हा
3.आर. क्र.477 वीरेंद्र भुआर्य
4।आर. क्र.06 लक्ष्मण साहू
5.आर. क्र. 479 सुनील उर्वशा
6.आर. क्र. 455 रवि देशलहरे
7.आर. क्र. 204 बलदेव कुंजाम
8.आर. क्र. 327 ओमप्रकाश देशमुख
9.आर. क्र. 67 कौशिक साहू
10. आर. 407 नितिन देवांगन।

Related Posts