BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ.जितेंद्र यादव ने नववर्ष के अवसर पर “साइबर मड़ई रथ” को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, लोगों को सायबर क्राइम के प्रति करेगा जागरूक

बालोद। आज दिनांक 01.01.2024 को नए साल के प्रथम दिवस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में एवं अति पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन व साइबर सेल प्रभारी जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में साइबर सेल टीम बालोद के द्वारा “साइबर मड़ई रथ” तैयार किया गया जिसे पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर साइबर मड़ई रथ को रवाना किया गया। इस मड़ई सीजन में बालोद जिले के गांव/शहरों में जहां जहां मड़ई आयोजित होगी उन जगहों पर लोगों की उमड़ने वाली भीड़ को साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के तरीके बताए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक के विचार अनुसार बालोद पुलिस द्वारा यह पहल की गई। लोगों में जागरूकता का आभाव होने के कारण आए दिन साइबर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। साइबर अपराधी नए नए तरीके से लोगों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी कर रहें हैं।

सोशल मीडिया एप्स पर फेंक आईडी व अकाउंट हैक संबंधित शिकायते आ रही हैं, इन सभी रिपोर्ट के मद्देनजर साइबर क्राइम पर लगाम कसने लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर जिले को साइबर अपराध से मुक्त करने साइबर मड़ई रथ जिले में लगातार दौड़ेगी। कृपया इस मड़ई रथ द्वारा दी गई जानकारी को आप देखें सुने और दुसरे लोगों तक साइबर अपराध से बचाव सम्बन्धी जानकारी को साझा करें, ताकि कोई भी साइबर अपराध का शिकार न हो।

ऑनलाइन आर्थिक धोखाधड़ी होने पर टोलफ्री नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज़ करें। आपका मोबाइल चोरी या गुम हो जाने पर CEIR पोर्टल पर मोबाइल एवं पर्सनल डिटेल्स के साथ रिर्पोट दर्ज करें।

साइबर मड़ई रथ के शुभारंभ पर डीएसपी नवनीत कौर, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा, थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पांडे, ट्रैफिक प्रभारी राकेश ठाकुर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।

Related Posts