BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP डॉ.अभिषेक पल्लव ने लूट और मर्डर का किया खुलास: मर्डर में शामिल छः आरोपी गिरफ्तार, लूट के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र में धरदबोचा, लूट का 1.44 लाख रुपए बरामद

 

भिलाई। आज दिनांक 10.09.2022 को पुरानी भिलाई को सूचना प्राप्त हुई कि हथखोज इंडस्ट्रीयल एरिया में दो पक्षों के मध्य वाद-विवाद लड़ाई झगड़ा हो रहा है, सूचना पर रवाना हुये साथ ही खुर्सीपार थाना से भी पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई जो घटना स्थल पर पहुंचने पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नही था, तब जानकारी प्राप्त हुई कि अशोक सोनी निवासी खुर्सीपार का हत्या हो गया है व उन्ही दोनो पक्षों के कुछ व्यक्तियों मारपीट वाद-विवाद के दौरान चोंटे आयी है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन, में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेन्द्र देव पटेल के द्वारा निर्देशित किया गया जिसके निर्देशन पर थाना पुरानी भिलाई एवं थाना खुर्सीपार से टीम गठित कर द्वारा दोनो पक्षों के व्यक्तिगण जो घटना में शामिल थे।

उनके संबंध में विस्तृत जानकारी लिया गया, ज्ञात हुआ कि सभी आरोपी खुर्सीपार थाना क्षेत्र के निवासी है जिसकी धर-पकड़ के लिये पृथक-पृथक चार टीम को तत्काल रवाना किया गया जिसमें पुलिस द्वारा कुल 08 आरोपियों में से 06 आरोपियों को घटना के एक घंटे के अंदर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियो ने अपना जुर्म कबूल किया जिसके बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की। वही दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्य की जा रही है।

थाना पुरानी भिलाई: अपराध क्रमांक 414/22, धारा 307,34 भादवि

नाम आरोपी:  01. दत्ता पावले उर्फ अरबाज सिद्धीकि, 02. हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु, 03.हैप्पी उर्फ मंजीत सिंह, 04. आकाश कौशिक, 05.अशोक सोनी।

थाना पुरानी भिलाई: अप. क्र. 415/22 धारा, 302,34 भादवि
नाम आरोपी: 01. लक्ष्मी नारायण बाघ उर्फ राजेन्द्र सिंह, 02. राहुल उर्फ राजू, 03.संतोष श्रीवास्तव उर्फ लंबू, 04.साधु ज्ञानी।

थाना पुरानी भिलाई में घटित लूट के मामले का खुलासा: प्रार्थी परमानंद वर्मा निवासी खैरागढ़ ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 31.08.2022 को मोटर सायकल से लोहा खरीदी करने आया था तभी ठाकुर पेट्रोल पंप उम्दा के पास एक अज्ञात व्यक्ति उसके बैग में रखे नगदी रकम 1,50,000 रूपये को बैग सहित लूटकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई अपराध क्रमांक 392/2022, धारा 392 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा माल-मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) कौशलेन्द्र पटेल (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धिकी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थांना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में ए.सी. सी. यू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विशेष सूत्र भी लगाये गये थे एवं सीसीटीवी कैमर का अवलोकन किया गया, अवलोकन के दौरान एक संदेही का फूटेज प्राप्त हुआ, प्राप्त फूटेज के आधार पर द्वारा तत्काल आरोपी की पहचान विनोद पोपटानी निवासी केलकर पारा रायपुर के रूप में सुनिश्चित हुई। लगाता
आरोपी की पतासाजी की गई किंतु आरोपी लगातार स्थान परिवर्तित करते रहा।

टीम द्वारा तकनीकी आधार पर जानकारी जुटाने पर आरोपी की उपस्थिति लगातार रायपुर, राजनांदगाँव, नागपुर होते हुये मुंबई में होना पता चल जिससे टीम द्वारा कल्याण महाराष्ट्र में आरोपी विनोद पोपटानी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने गुमराह करता रहा किंतु सघन एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर दिनांक 31.08.2022 को मोटर सायकल पर लेकर जा रहे एक व्यक्ति से उम्दा पेट्रोल पंप के पास लूट की घटना करना स्वीकार किया, जिससे आरोपी के का से लूटी गई रकम में से बचत 1,44,000 रूपये, 02 नग मोबाईल फोन, आधार काड एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एचएस 6332 बरामद किया गया।

अग्रिम कार्यवाही थाना पुरानी भिलाई से की गई। उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई से सउनि गोरखनाथ चौधरी एवं एसीसीयू से सउनि शमित मिश्रा, प्र. आर. चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक रिंकू सोनी, अमित दूबे, प्रदीप यादव, नितिन सिंह, राकेश चौधरी, प्रकाश, राकेश अन्ना, अरविंद मिश्रा, रमेश पाण्डेय, विक्रांत यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।
नाम आरोपी :- विनोद पोपटानी पिता चंदूलाल पोपटानी, उम्र 38 साल निवासी केलकर पारा रायपुर।

Related Posts