दुर्ग। आज दिनांक 5/10/2022 को पुलिस लाइन जिला- दुर्ग के शस्त्रागार में विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजा मे डॉ अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक जिला- दुर्ग के द्वारा माता दुर्गा जी की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा सुबह पंडित जी के मंत्र उच्चारण के साथ की गई पूजा की परंपरा विधि विधान से संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों के द्वारा हवाई फायरिंग की जाकर समस्त अधिकारी /कर्मचारियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी गई तत्पश्चात वाहन शाखा रक्षित केंद्र दुर्ग में वाहनों की पूजा की गई।
पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक ने शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आशीर्वाद लिया दशहरा के दिन पुलिस लाइन दुर्ग में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मां भवानी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके।
इस कार्यक्रम में अनंत कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू), अभिषेक झा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, प्रेम कुमार साहू उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) जिला दुर्ग नसर सिद्दीकी रापुसे उप पुलिस अधीक्षक (अपराध), गुरजीत सिंह रापुसे उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), नीलेश द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), शिल्पा साहू रापुसे उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू ),
नागेंद्र कुमार सेनानी नगर सेना जिला दुर्ग, रमेश कुमार चंद्रा रक्षित निरीक्षक दुर्ग, तृप्ति सिंह राजपूत सूबेदार रक्षित केंद्र दुर्ग, उप निरीक्षक महेंद्र मेश्राम प्रभारी वाहन शाखा, पी सोलोमन प्रभारी शस्त्रागार रक्षित केंद्र दुर्ग, पुरुषोत्तम यादव, संतोष पांडे रक्षित केंद्र एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे।

















