BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ.अभिषेक पल्लव ने फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों से की मुलाकात, अर्न्तराज्य स्तरीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दी शुभकामनाएं

कवर्धा। कबीरधाम जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के निर्देशन में नक्सल प्रभावित थाना, नक्सल प्रभावित गांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार खेल का आयोजन किया जा रहा है। सुदूर वनांचल ग्रामों में बेहतर प्रर्दशन कर चयनित होकर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्राम खेल समिति के खिलाड़ियों ने आज नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव से मुलाकात की।

फोर्स एकेडमी के खिलाड़ी अब धमतरी जिले में आयोजित एक दिवसयी अर्न्तराज्य स्तरीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने सभी धावक खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने खिलाडियों से कहा कि आप लोग अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर जिले के साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहे। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर वासनिक सहित फोर्स एकेडमी के खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related Posts