दुर्ग। दिनांक 17.09.2022 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के साथ चौकी पदमनाभपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां नवीन पदस्थ चौकी प्रभारी एवं चौकी के समस्त विवेचक की उपस्थिति में चौकी के लंबित मर्ग ,अपराध व शिकायत की समीक्षा करने उपरांत लंबित मार्ग अपराध शिकायत का जल्द से जल्द निकाल करने के दिशा निर्देश दिए गए एवं लघु अधिनियम के तहत आबकारी सट्टा जुआ एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु तथा चौकी क्षेत्र के संदिग्ध व अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए एवं चौकी के अंतर्गत निगरानी गुंडा बदमाशों की लगातार चेकिंग व परेड कार्यवाही करने का हिदायत दिया गया।
बैठक में चौकी क्षेत्र के आदतन अपराधियों के विरुद्ध निगरानी एवं गुंडा बदमाश की फाइल खोलने का दिशा निर्देश दिया गया तत्पश्चात निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग तथा चौकी के स्टाफ के साथ क्षेत्र में पैदल फ़्लैग मार्च किया गया ताकि आपराधिक तत्वों में ख़ौफ़ एवं आमजन में सुरक्षा का बोध आ सके व विज़ूअल पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया जा सके।
इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में समस्त अधिकारी व जवान जिसमें ट्रैफ़िक के अधिकारी जवान भी शामिल थे जेल तिराहा में पैदल मार्च करते हुए पहुँचकर चौक से गुजरने वाले समस्त प्रकार के वाहनो की चेकिंग रात्रि ग्यारह बजे से रात्रि बारह बजे तक किया गया जिसमें आज *500 से अधिक* आने जाने वाले दोपहिया मुसाफिरों को हेलमेट लगाने का तथा चार पहिया वाहनों चालकों को सीट बेल्ट लगाने की समझाइश दिया गयाl
इसके अलावा 20 ऐसे दोपहिया वाहन सवार लोगों को जिन्होंने हेलमेट न लगाकर कान में ईयरफ़ोन लगाकर गाड़ी चला रहे थे उनके ख़िलाफ़ तत्काल मोटर वेहिकल ऐक्ट के तहत कार्यवाही भी किया गया।

( दुर्ग पुलिस यातायात जागरूकता तथा अपराध एवं आपराधिक लोगों के ख़िलाफ़ कार्यवाही को लेकर प्रतिबद्ध है यह अभियान लगातार जारी रहेगा।)















